World Cup के मैचों में खिला रहे थे सट्टा, मथुरा के महावन पुलिस और स्वाट टीम ने घर से दो को पकड़ा, कैश बरामद

वर्ल्ड कप सट्टा: मिशन शक्ति टीम ने महावन में बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। पुलिस और स्वाट टीम ने विश्व कप मैचों पर लग रहे सट्टे के कारोबार का पर्दाफाश किया है।

0
311

न्यूजलिंक हिंदी, मथुरा। थाना महावन पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में जुआ एवं वर्ल्ड कप मैच में सट्टा खिलाने व खेलने वाले तथा अवैध रूप से पटाखों के विस्फोटक भण्डारण करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। कब्जे से जुआ वर्ल्ड कप मैच में सट्टा के 2,20,460 रूपये तथा अवैध रूप से भण्डारण किये गये 10 कुंटल 2.5 किलोग्राम आतिशबाजी विस्फोटक सामग्री जिसकी कीमत करीब आठ से नौ लाख रुपये है बरामद किये गये हैं।

थानाध्यक्ष थाना महावन आशा चौधरी के मुताबिक कार्यवाही के दौरान दो अभियुक्त भागने में सफल रहे हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। एसपी देहात त्रिगुण विशेन ने पत्रकारों को बताया कि मिशन शक्ति टीम ने थानाध्यक्ष महावन आशा चौधरी के नेतृत्व में कस्बा महावन के ऊपरकोट मोहल्ला में कार्यवाही को अंजाम दिया। अफरोज रिजवी उर्फ बामे द्वारा अपने घर को जुआ घर के रूप में प्रयोग कर रहा था।घर के अन्दर जुआ एवं वर्ल्ड कप मैच में सट्टा खेलने व खिलाने की सूचना प्राप्त हुई थी।

सूचना पर पुलिस ने दी दबिश
थानाध्यक्ष ने बताया कि पुख्ता सूचना पर पुलिस द्वारा दबिश दी गई, तो अफरोज रिजवी उर्फ बामे व सोहेल को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि घर के अंदर जुआ एवं वर्ल्ड कप मैच में सट्टा खेल रहे दो व्यक्ति सीढ़ियों चढ़कर चकमा देकर भाग गये।

आतिशबाजी भी बरामद
कार्यवाही के दौरान के घर के अन्दर भारी संख्या में कार्टून में आतिशबाजी मिली। जिनकी विधिक अनुमति नहीं पाये जाने पर 31 कार्टून जिनमें आतिशबाजी है तथा जिसका वजन कुल 10 कुंटल 2 किलो 500 ग्राम है।इसकी कीमत करीब 08 से 09 लाख रुपये है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here