न्यूजलिंक हिंदी,मथुरा। मंगलवार की सुबह विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में अपना माथा टेकने के लिए मेघालय के राज्यपाल फागू चौहान पहुंचे। जहां पर उन्होंने ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में बांके बिहारी लाल के समक्ष दीप प्रज्वलन कर पूजा अर्चना किया। वही मंदिर के सेवायतों के द्वारा राज्यपाल का प्रसादी पटका और माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। साथ ही सेवायतों के द्वारा राज्यपाल को ठाकुर बांके बिहारी लाल का प्रसाद भी भेंट किया गया।
यह भी पढ़ें: MP News: मध्य प्रदेश के हरदा की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 6 की मौत; 59 घायल
इस मौके पर बोलते हुए राज्यपाल फागू चौहान ने कहा कि ठाकुर बांके बिहारी लाल हमारे इष्ट देवता हैं। इनके दर्शन कर हम आज धन हो गए हैं। आज धर्मनगरी वृंदावन में पहुंचने मात्र से मन को बहुत ही शांति प्राप्त हुई है। साथ ही ठाकुर बांके बिहारी लाल के दर्शन करने से मन में एक अलग ही ऊर्जा उत्पन्न हुई है। जब आगामी लोकसभा चुनाव पर सवाल जवाब किए थे उन्होंने उन पर बोलने से इनकार कर दिया।