Mathura: विधायक श्रीकांत शर्मा ने खिलाड़ियों को बांटे पुरस्कार,एडीपीएस स्कूल में हुई दौड प्रतियोगिताओं में जीते मैडल

0
177
फोटो परिचय- खिलाडियों को पुरस्कार वितरित करते विधायक श्रीकांत शर्मा।

न्यूज़लिंक हिंदी,मथुरा। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तत्वावधान में गणेशरा स्टेडियम मथुरा में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में एडीपीएस हुलवाना के खिलाड़ी छात्र छात्राओं ने जीत की झड़ी लगा दी। खिलाड़ियों ने एक के बाद एक विभिन्न खेल वर्ग में कई मैडल जीते। विजेता खिलाडियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय आगमन पर भी उनका जोशीला स्वागत हुआ। मथुरा के गणेशरा स्टेडियम में विकसित भारत संकल्प यात्रा के आगमन के मौके पर प्रतियोगिताएं आयोजित हुई।

ये भी पढ़े: Mathura:भैंस के आगे बीन बजा कर किसानों ने जताया विरोध, प्रशासन पर पर अनसुनी का किसानों ने लगाया आरोप

जिसमें एडीपीएस हुलवाना के खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाडी निक्की बेनीवाल ने 100 मीटर दौड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। तो वहीं 200 मीटर की प्रतियोगिता में अंतिम बेनीवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर जीत को जारी रखा। खिलाडी अवनी ने 1500 मीटर दौड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया।

वहीं 800 मीटर में चंचल प्रथम रही। अवनी बेनीवाल ने 400 मीटर में भी कमाल कर प्रथम स्थान को झटक लिया। विजेता खिलाडियों को क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत शर्मा, जिला क्रीडा अधिकारी राकेश यादव, जिला एथलीट संघ के सचिव जय सिंह, ओलंपिक संघ के महेंद्र राजपूत, विजेताओं को सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here