न्यूजलिंक हिंदी, कोसीकलां। कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को चार सौ से अधिक सीटें मिलेंगी। भाजपा की सरकार बहुमत से बनेगी। नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे।
ये भी पढ़े: बड़ी भूलः गाय पर ध्यान पर ’नील गाय’ को खो रहा है ब्रज, शिकार, खेतों में तार फेंसिंग से नीलगाय पर गहराया संकट
गांव कादौना में 23 लाख रूपये की लागत से बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य का शुभारम्भ करने के बाद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए चौधरी ने कहा कि देश-प्रदेश में जो विकास किसी सरकार ने नहीं करवाए, वह भाजपा सरकार ने कराए हैं। आगामी वर्ष 2024 के संसदीय चुनाव में भाजपा को चार सौ से ऊपर सीटें मिलेंगी। भाजपा की सरकार बहुमत से बनेगी। नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हिंदुओं का पूरा सम्मान किया है।
ये भी पढ़े: UP News :शैतान बना बेटा मां की हत्या कर शव को सूटकेस में भरकर, 900 किलोमीटर दूर शव को ठिकाने लगाने पहुंचा
इससे पहले की सरकारों ने हिंदुओं को कोई तवज्जो नहीं दी थी, तभी उन्हें सत्ता से बाहर रहने का खामियाजा भुगतना पड़ा। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हुए चुनाव में तीन प्रदेशों में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने से स्पष्ट है कि देश की जनता भाजपा के साथ है और आगे भी भाजपा के साथ ही रहेगी।

