न्यूजलिंक हिंदी मथुरा। श्रीनाथ अपार्टमेंट गणेशरा रोड थाना हाईवे मथुरा के फ्लैट नम्बर 26 सेकेण्ड फ्लोर पर रविवार की रात को हुई कारोबारी की पत्नी की हत्या की घटना का पुलिस ने सोमवार की दोपहर में खुलासा कर दिया। घटना के खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक उमेश चन्द्र त्रिपाठी थाना हाईवे, प्रभारी निरीक्षक रवि त्यागी थाना कोतवाली, प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल थाना सदर बाजार, निरीक्षक क्राइम उमेश यादव थाना हाईवे, अभय शर्मा प्रभारी स्वाट टीम मथुरा, राकेश कुमार प्रभारी एसओजी मथुरा तथा विकास शर्मा प्रभारी सर्विलांस सेल मथुरा की टीमों को एसएसपी शैलेश पांडेय ने लगाया था।
ये भी पढ़े: मथुरा: छह दिसम्बरः सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद, सोशल मीडिया पर नजर, जिला प्रशासन ने 53 लोगों को किया है पाबंद
तीन दिसम्बर की रात करीब सवा दस बजे पंकज कुमार जैन पुत्र सन्तोष चन्द जैन ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी पत्नी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके श्रीनाथ अपार्टमेन्ट स्थित घर में घुसकर हत्या करके लूटपाट की है। पॉश कॉलोनी में कारोबारी की पत्नी की हत्या की सूचना पर पुलिस महानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र आगरा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी, प्रभारी निरीक्षक हाईवे पुलिस बल के साथ रात में ही घटनास्थल पर पहुंच गये थे। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया गया था।
ये भी पढ़े: Kanpur Murder: किसान की गला दबाकर हत्या, खेत में शव मिलने से सनसनी, एक गिरफ्तार
टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। गोवर्धन चौराहा स्थित अभिनन्दन होटल के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। राघव शर्मा पुत्र स्व. संजय शर्मा निवासी लाजपत नगर अमर कालोनी सपना सिनेमा के पास दिल्ली का रहने वाला है जो कि वर्तमान समय में अपनी मां के साथ रोहित पाण्डेय पुत्र चरन दास पांडेय निवासी 14 शास्त्री नगर नीरज बेकरी के पास थाना कोतवाली मथुरा से की गई। पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया कि राघव शर्मा अपने मौसा देवदत्त शर्मा के देव फिजियोथेरेपी क्लीनिक महाविद्या कालोनी जन्मभूमि के पास थाना क्षेत्र गोविंद नगर मथुरा में फिजियोथेरेपी का काम करता है जो कि सीसीटीवी फुटेज के अनुसार तीन दिसम्बर को 14.38 बजे श्रीनाथ अपार्टमेन्ट में आया।
ये भी पढ़े: Kannauj Accident: बस और ट्रक की एक्सप्रेसवे पर जोरदार टक्कर, एक की मौत, सात सवारियां घायल, चालक फरार
अभियुक्त राघव शर्मा द्वारा मृतका के घर के नीचे फ्लैट में रहने वाली श्रीमती के घर उनकी फिजियोथेरेपी करने के बाद मृतका के घर उनकी फिजियोथेरेपी करने के लिये गया। अभियुक्त पिछले काफी दिनों से मृतका के घऱ जाकर फिजियोथेरेपी का कार्य कर रहा था। जिस कारण उसको उनके घर में रहने वाले सभी व्यक्तियों के बारे में जानकारी थी। घटना के दौरान घर में मृतका व उनके पैरालाइसिस की बीमारी से ग्रस्त वृद्ध ससुर मौजूद थे जो कि चलने फिरने में असमर्थ थे और वह सो रहे थे।
फिजियोथेरेपी करने के बाद घर की रसोई में रखे घरेलू चाकू से उनका गला और हाथ की नसे काट कर उनकी हत्या कर दी और मृतका के पहने हुए गहने व रुपये लूट कर ले गया। पुलिस ने हत्यारोपी के पास से 4400 रुपये नकद, दो लेडीज अंगूठी सोने की, एक सोने की चेन, दो सोने की चूडी, एक जोडी सोने की कान की बाली तथा घटना में प्रयुक्त घरेलू चाकू आदि बरामद किये हैं।

