Mathura News: उत्तरी बाईपास पर कट की मांग पूरी हुईः भाकियू टिकैत

0
145

न्यूज़लिंक हिंदी मथुरा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले जनपद मथुरा के बलदेव ब्लॉक में सरायसालबाहन मंगना में आगरा उत्तरी बाईपास पर उतार चढ़ाव एवं बलदेव कैलाश संपर्क मार्ग के निर्माण को लेकर के किसानों का आंदोलन 46 दिन चला था।

ये भी पढ़े: मथुरा: भाजपा की प्रचंड जीत पर की आतिशबाजी और बांटी मिठाई

इसे मथुरा प्रशासन के साथ वार्ता के बाद 47 वें दिन इस शर्त पर स्थगित किया गया कि अबिलम्ब बलदेव कैलाश संपर्क मार्ग का निर्माण व आगरा उत्तरी बाईपास पर उतार चढ़ाव बनाया जाएगा। इसे लेकर आंदोलित किसानों को एक बड़ी सफलता मिली। आगरा उत्तरी बाईपास पर उतार चढ़ाव के प्रस्ताव को स्वीकृत कर दिया गया है। भाकियू प्रदेश प्रवक्ता गजेंद्र सिंह परिहार व प्रवक्ता आगरा मंडल ललित शर्मा ने समस्त क्षेत्रीय किसान सरदारी व भाकियू टिकैत के शूरवीर योद्धाओं को बधाई दी।

ये भी पढ़े: उमेश पाल हत्याकांड में गुड्डू मुस्लिम और शूटर साबिर तक फिर पहुंची पुलिस,साइस्ता जैनब पर हुआ ऐक्शन और मकान भी हुआ कुर्क

इसके साथ ही साथ जिलाधिकारी मथुरा सहित जिला प्रशासन मथुरा, समस्त पत्र पत्रिकाएं जनपद मथुरा, इंटेलिजेंस विभाग मथुरा की कार्यदायी संस्था हिलवेज कंपनी के समस्त अधिकारियों का किसानों का सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया। यह भी कहा कि जर्जर बलदेव कैलाश संपर्क मार्ग के निर्माण को लेकर के आंदोलन व धरना प्रदर्शन होता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here