Mathura News: सर्द मौसम में पानी से न तोडें यारी, पड सकती है भारी, जिला अस्पताल की ओपीडी में बढी मरीजों की संख्या

0
172
  • सर्दी में ब्लड प्रेशर, दिल के मरीजों पर लापरवाही पड सकती है भारी

न्यूजलिंक हिंदी,मथुरा। सर्द मौसम में पानी से यारी न तोडें। पानी पीने से तौबा करना आपको भारी पड़ सकता है। खास कर ऐसे लोग जिन्हें ब्लड प्रेशर की समस्या है वह एक दो घंटे बाद पानी पीते रहें। अन्य पेय पदार्थ भी इसमें मददगार साबित होते हैं। सर्द मौसम में ब्लड प्रेसर के मरीजों की परेशानी बढ जाता है। जिला अस्पताल मंे पहुंचने वाले मरीजों में आम दिनों की तुलना में पहुंचने वाले ब्लड प्रेसर के मरीजों की संख्या बढ गई।सर्दी के मौसम में ब्लड प्रेसर के मरीजों की संख्या जिला अस्पताल की ओपीडी में बढ गई है।

जिला चिकित्सालय के सीएमएस मुकुंद बंसल ने बताया कि सर्दी का जो सितम हो रहा है इसमें सीनियर सिटीजन और बच्चों को खास कर घर से जरूरी काम के लिए भी न निकालें। आम जनमानस भी जरूरी काम हो तभी बाहर निकलें। अपने सिर को और पैरों को ढक कर रखें, गुनगुना पानी पीते रहें जिससे हार्ट अटैक की संभावना गनण्य हो जाती है। ओपीडी में ब्लड प्रेसर के मरीज बढे हैं। सावधानी बरतने की जरूरत है, सर्दियों में ब्लड प्रेशर बढ जाता है।

ब्लड प्रेशर के मरीज घर से बाहर न निकलें, नमक का सेवन कम करें और दवा नियमित खाते रहैं। उन्होंने बताया कि पानी पीते रहें, इस मौसम में प्यास नहीं लगती है, जिससे खून के थक्के बनने और हार्ट अटैक की संभावना बढ जाता है। हर दो तीन घंटे पर एक गिलास पानी पीते रहें। सोने से पहले गुनगुना पानी पीएं। पानी की कमी भी हो सकती है। गुर्द सामान्य रूप से काम करने के लिए पानी पीते रहना चाहिए। चाय और अन्य पेय पदार्थ भी मददगार साबित होते हैं। तरल के रूप में कुछ कुछ लेते रहें।

कोविड को लेकर जिला अस्पताल में रिव्यू

कोविड की प्लानिंग चल रही है जिसमें ऑक्सीजन प्लांट का रिव्यू करना, पाइप लाइन का रिव्यू करना, आइसोलेशन वार्ड हमार तैयार है। सैंपलिंग को चेक करना, पब्लिक से अपील है कि कोविड के प्रोटोकॉल का पालन करें और पैनिक होने की जरूरत नहीं है, सावधान बरतने की जरूरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here