Mathura News:ओटीएस के बाद भी कम नहीं हो रही विद्युत विभाग की शिकायत

0
161
न्यूज लिंक हिंदी मथुरा। शनिवार को तहसील स्तर पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की शिकायतें सुनी और अधीनस्थ अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि जमीन की पैमाइश से जुड़ी ज्यादातर शिकायतें थीं जिनमें जमीन मथुरा: निरीक्षण में अस्त व्यस्त मिला स्वास्थ्य विभाग का मुख्य कार्यालय,सीडीओ ने हालत सुधारने के दिये निर्देशकी पैमाइश करना, सार्वजनिक जमीन है उस पर कब्जा होना आदि हैं। बिजली विभाग से जुड़ी समस्याएं भी आई हैं। विद्युत विभाग के अधिकारियों और दूसरे विभाग की सरकारी योजनाओं को धरातल पर क्या स्थिति है इसे जानने के लिए टीमें बना कर गांव गांव भेजा गया है।
एक दो दिन में ये रिपोर्ट सौंप देंगे। महावन तहसील में समाधान दिवस के दौरान कुल 25 शिकायतें आई जिनमें से 16 राजस्व विभाग से तथा अन्य विभागों से सम्बन्धित रहीं। वहीं छाता तहसील दिवस में 65 शिकायतें आईं और एक का निस्तारण मौके पर किया गया। उपजिलाधिकारी छाता श्वेता ने जानकारी देते बताया की लगभग 65 शिकायत संबंधित विभागों से प्राप्त हुई है उनके संदर्भ में संबंध विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए तथा एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया है।
तथा हाईवे पर ऑटो चालकों द्वारा जो अवैध अतिक्रमण किया जाता है उसके लिए विशेष रूप से एक अभियान भी चलाया जाएगा। इस दौरान तहसीलदार मनोज वार्ष्णेय,आपूर्ति अधिकारी मोहन प्रकाश उपाध्याय,जेई बिजली विभाग केशव चौधरी सहित पुलिस विभाग, जल विभाग विद्युत आदि विभागो के अधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here