Mathura News : हवाई अड्डे पर गिरफ्तार हुए किसान नेता तो एक्सप्रेस का टोल कराया फ्री

0
186

न्यूजलिंक हिंदी मथुरा। कार्यक्रम में भाग लेने विदेश जाने के लिए इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह को हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर भाकियू टिकैत के कार्यकर्ता मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे के जावरा टोल पर आंदोलन करने के लिए पहुंच गए और टोल को कुछ समय के लिए फ्री करा दिया।

यह भी पढ़े: Mathura News: RSS प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद जी महाराज से लिया आशीर्वाद, बोले- मैं खुद को रोक नहीं सका

इस दौरान जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार रघुवंशी, महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी, गजेंद्र सिंह गावर, सलीम खान ने संयुक्त रूप से कहा कि किसान नेताओं का एक आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल अंतर्राष्ट्रीय किसान सम्मेलन कोलंबिया में भाग लेने के लिए रवाना हो रहा था। जिसमें चार पुरुष और चार महिला शामिल थीं। जिसका नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह कर रहे थे।

यह भी पढ़े: हरियाणा: रेवाड़ी जिले में हुई चोरी,10 लाख के गहने-पौने 2 लाख कैश चुराया

इस सम्मेलन में खेती किसानी सहित पर्यावरण आदि महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होनी थी लेकिनयुद्धवीर सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यह कहकर गिरफ्तार कर लिया गया कि आप पर दिल्ली में हुए किसान आंदोलन के मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़े: Meerut News: बंद पड़ी फैक्टरी में चल रहा था मिनी कमेला, 6आरोपी हुए गिरफ्तार, कर्ज में डूबे युवक ने पिया तेजाब

जबकि दिल्ली में हुए आंदोलन के बाद चौधरी युद्धवीर सिंह तीन बार किसान सम्मेलन में भाग लेने के लिए दूसरे देशों में जा चुके हैं। वर्तमान केंद्र सरकार किसान विरोधी सरकार है इस सरकार ने किसान हित के लिए कुछ नहीं किया सिर्फ किसानों का उत्पीड़न किया है। इस मौके पर प्रमुख रूप से राकेश चौधरी, राजवीर सिंह, राजवीर सिंह, मोनू गौतम, प्रेम सिंह कर्दम, भगवानदास निषाद, विजय, साजिद खान, निजाम खान, आशिक अली, जितेंद्र, विनोद निषाद, मोहन पहलवान, मुजाहिद कुरैशी, फैजान कुरैशी, चिरागुद्दीन कुरैशी आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here