मथुरा: हे कृष्णा, तेरे ब्रज में मिलावटी घी दूध बिगाड रहा ग्वाल बालों की सेहत

0
251

न्यूजलिंक हिंदी,मथुरा। ब्रज के ग्वाल बालों की सेहत का अब तो कान्हा ही रखवाला है। घी दूध से लेकर पानी, मक्खन, मावा, खीरमोहन तक मिलावटी हो गये हैं। खुद खाद्य विभाग की लगातार हो रही कार्यवाही इस बात की पुष्टि कर रही है। हालत यह हो गई है कि दूध से सस्ता दही मिल रहा है, पूजा के नाम पर 200 से 250 रुपये किलो घी मिल रहा है, तो जितने में गुड नहीं आ रहा उतने में पनीर बिक रहा है।

ये भी पढ़े:मारा गया 10 साल का पोता, सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका बाबा, हृदयगति रुकने से मौत

लोग अब बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं।

शहरी क्षेत्रों में कई अभिभावक अपने बच्चों को दूध पिलाने से परहेज कर रहे हैं लेकिन उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वह करें क्या। जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मिलावट खोरी के विरुद्ध अभियान चलाए जा रहा है। अभियान की शुरुआत में ही संकेत डरावने हैं। अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त डॉक्टर गौरी शंकर के निर्देशन में जुगसना क्षेत्र में प्रेमचंद अग्रवाल मिल्क सेंटर डेयरी प्लांट पर छापा मारा गया। संबंधित डेयरी मालिक मौके पर लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।

ये भी पढ़े: Kanpur Accident: अज्ञात वाहन ने जाजमऊ हाईवे पर बाइक को मारी टक्कर, पांच मीटर तक घिसटी बाइक, दोनों युवकों की मौत

डेयरी प्लांट का सघन निरीक्षण करने के उपरांत मिलावटी घी दूध क्रीम तथा मिल्क पाउडर का एक नमूना जांच के लिए संग्रहित किया गया। साथ ही लगभग 1000 किलोग्राम मिलावटी घी तथा 1000 लीटर मिलावटी दूध जो खराब हो चुका था को मौके पर नष्ट कराया गया। डेयरी प्लांट को अनियमितता बरतने के कारण सील कर दिया गया है।

ये भी पढ़े: Bihar News: बेटे की चाहत में सनकी पति ने चार माह की प्रेग्नेंट बीवी को जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत

टीम द्वारा अग्रवाल भोजनालय मथुरा से निरीक्षण उपरांत एक पनीर का नमूना, कोसी क्षेत्र के हुसैनी गांव में संचालित बृजवासी डेयरी से एक पनीर का नमूना, पैगाम से पनीर प्लांट से एक पनीर का नमूना संग्रहित किया गया। सभी नमूनों को जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। कार्यवाही के दौरान टीम में एसएस निरंजन, देवराज सिंह, गजराज सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

वर्जन
सभी डेयरी संचालकों को निर्देशित किया जाता है कि स्वच्छ वातावरण में ही दूध का संग्रह एवं दुग्ध पदार्थों का निर्माण करें, कोई भी मिलावटी खाद्य एवं अखाद्य पदार्थ परिसर में न रखें।

-डॉ. गौरी शंकर, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन मथुरा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here