न्यूज़ लिंक हिंदी ,मथुरा। सरकारी की महत्वाकांक्षी योजनाओं के तहत गांवों में कराये गये विकास कार्यों की अब अधिकारी टोह लेंगे। विकास कार्यों में अनियमितता पाये जाने अथवा निर्माण कार्य आधा अधूरा पाये जाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। जनपद की ग्राम पंचायतों में स्वीकृत अमृत सरोवरों का काम इसी महीने पूरा करना होगा। वहीं गोशालाओं में पल रहीं गायों को सर्दी के मौसम में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए भी लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।
ये भी पढ़े: Kanpur: दो साल पहले छूटी थी एम्बुलेंस चालक की नौकरी, आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने लगाई फांसी
गोशालाओं में गायों की मौत के बाद कई ग्राम पंचायतों में प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी और अन्य जिम्मेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने की घटना के बाद हलचल मची हुई है। गुरूवार को मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना के द्वारा राजीव भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आहुत की गयी। मुख्य विकास अधिकारी मथुरा द्वारा बैठक में विकास खण्ड स्तर पर ग्राम पंचायतों में बनाये जा रहे अमृत सरोवरों, मॉडल लाइब्रेरी, मुख्यमन्त्री आवास योजना, प्रधान मन्त्री आवास योजना, मनरेगा के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्याे की समीक्षा, गौ आश्रय स्थलों का निर्माण एवं गौशालाओं में भूसा, पानी एवं गौवंशों को ठण्ड से बचाव की समीक्षा की गयी।
ये भी पढ़े: UP News: कक्षा दो के छात्र ने कर ली खुदकुशी,अफसर बनाना चाहते थे मगर वजह जान रह जाएंगे हैरान
मुख्य विकास अधिकारी मथुरा द्वारा समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने अपने कार्यक्षेत्र में पड़ने वाली समस्त गौशालाओ का स्वंय निरीक्षण करते हुऐ गौशालाओं में भूसा, पानी की व्यवस्था के साथ साथ गौवंशों को ठण्ड से बचाव के लिए उचित व्यवस्था तत्काल कर ली जाएं। मनरेगा योजना के अन्तर्गत गांव में चकरोड़ पर कच्चा कार्य कराया जाये, जिससे कृषकों एवं ग्रामवासियों को आने जाने में असुविधा न हो।
ये भी पढ़े: Kanpur News: FIR नहीं लिखने वाले दरोगा पर केस दर्ज, हाईकोर्ट ने पुलिस कमिश्नर को भी किया तलब
मनरेगा योजनान्तर्गत 100 मानव दिवस का रोजगार दिया जाये। ग्राम पंचायतों में बनाये जाने वाले अमृत सरोवरों का माह दिसम्बर के अन्त तक कार्य पूर्ण कराया जाये। बैठक में अरुण कुमार उपाध्याय, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, गरिमा खरे, जिला विकास अधिकारी किरन चौधरी, जिला पंचायतराज अधिकारी, विजय कुमार पाण्डेय उपायुक्त श्रम रोजगार, विपिन कुमार गर्ग, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, विकास कुमार जिला प्रोबेशन अधिकारी, नगेन्द्र पाल सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारी जनपद मथुरा उपस्थित रहे।

