Mathura: ‘ब्रज रज महोत्सव’ में प्रभावित नजर आए पीएम मोदी, हेमा मालिनी ने मीरा के विरह का किया मंचन

बीजेपी सांसद व अभिनेत्री हेमा मालिनी ने कार्यक्रम के दौरान मीरा की भगवान कृष्ण के लिए अपार भक्ति का अपने नृत्य से मंच पर रंग जमा दिया। जिसे देख दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। इस दौरान उन्होंने प्रेम की पीर और विरह की वेदना का मंचन करने हुए मीरा को जहर का प्याला देने का भी मंचन किया।

0
237

न्यूज़लिंक हिंदी। मीरा बाई की 525वीं जयंती के अवसर पर मथुरा में 23 नवंबर को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने भी शिरकत की। इस दौरान मथुरा से बीजेपी सांसद व अभिनेत्री हेमा मालिनी ने आयोजित कार्यक्रम में मीरा के विरह का मंचन किया। जिसे देखकर दर्शकों की आंखों में आंसु तक आ गए।

इस खास मौके पर पीएम मोदी ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान में दर्शन कर पूजा पाठ किया। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी ब्रज रज कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, जहां उन्होंने मीराबाई की 525वीं जयंती के अवसर पर डाक टिकट और 525 रुपये का सिक्का जारी किया। हेमा मालिनी ने मीरा के विरह का मंचन करते समय अपने डांस के जरिए मीरा को भक्ति मार्ग से हटाने के लिए ससुराल वालों की ओर से किस तरह अपमानित किया गया उसका मंचन किया। जिसे देख दर्शक काफी मंत्रमुग्ध नजर आए।

बीजेपी सांसद व अभिनेत्री हेमा मालिनी ने कार्यक्रम के दौरान मीरा की भगवान कृष्ण के लिए अपार भक्ति का अपने नृत्य से मंच पर रंग जमा दिया। जिसे देख दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। इस दौरान उन्होंने प्रेम की पीर और विरह की वेदना का मंचन करने हुए मीरा को जहर का प्याला देने का भी मंचन किया। जहां लोगों ने देखा कि किस तरह कृष्ण भक्ति के लिए मीरा को जहर दिया गया और वह भगवान कृष्ण का नाम लेते हुए जहर पी गईं और उन्हें कुछ भी नहीं हुआ।

पीएम मोदी ने संतो को किया प्रणाम
वहीं मथुरा में ब्रज रज कार्यक्रम में शामिल हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत राधे-राधे से करते हुए संत मीरा बाई की 525वीं जयंती के अवसर पर ब्रज के सभी संतों को प्रणाम किया। उन्होंने हेमा मालिनी के डांस परफॉर्मेंस को देख कहा,

‘मथुरा के ‘ब्रज रज महोत्सव’ में अद्भुत और अलौकिक सांस्कृतिक आयोजन के लिए प्रख्यात अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी के साथ ही इससे जुड़े अपने सभी परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार। संत मीराबाई के जीवन के हर पहलू को समर्पित उनकी नृत्य नाटिका की प्रस्तुति ने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया!’

ये भी पढ़ें : Mathura:श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचने वाले पहले प्रधानमंत्री बने मोदी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here