Mathura: राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा की पत्नी ने लगाई गिरिराज महाराज की दंडवती परिक्रमा। नो व्हीकल जोन में वाहनों के प्रवेश से सीएम की पत्नी जाम में फंसी

0
204

न्यूजलिंक हिंदी,गोवर्धन। भगवान कृष्ण की क्रीड़ा स्थली गोवर्धन धाम में आस्था और भक्ति का जन सैलाब उमड़ रहा है तो वहीं राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा की पत्नी गीता शर्मा भी आज गोवर्धन पहुंची, और गिरिराज महाराज की लेट कर दंडवती परिक्रमा लगाई। इस दौरान सीएम की पत्नी गीता शर्मा गिरिराज परिक्रमा मार्ग पर जाम में फंस गई। स्थानीय प्रशासन की व्यवस्थाएं पूरी तरह ध्वस्त नजर आईं, और नो व्हीकल गिरिराज परिक्रमा मार्ग पर वाहनों के प्रवेश से कई किलो मीटर दूर तक जाम के हालात उत्पन्न हो गए।

ये भी पढ़ें:कोहरे की दस्तकः दो सड़क हादसों में करीब एक दर्जन लोग हुए घायल यमुना एक्सप्रेस वे और वृंदावन कट के पास हुए हादसे

मंगलवार को सीएम भजन लाल शर्मा की पत्नी गीता शर्मा अपने बेटे के साथ गोवर्धन पहुंची। पुछरी के लौठा से गिरिराज महाराज की दंडवटी परिक्रमा शुरू की। वह दंडवती परिक्रमा करती हुई गोवर्धन पहुंची,तो ई रिक्शा के जाम में फंस गई। वह भजन लाल शर्मा के सीएम बनने पर खुशी में बेटे के साथ गिरिराज दंडवती परिक्रमा लगा रही हैं। इससे पहले सीएम भजन लाल शर्मा स्वयं पत्नी के साथ गिरिराज प्रभु के दर्शन एवं पूजन करने यहां आए थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here