न्यूजलिंक हिंदी,मथुरा। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के शुभ अवसर पर मथुरा कलेक्ट्रेट स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष उनके अनुयायियों व राष्ट्रीय लोकदल जनपद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ किया। प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह भरंगर ने कहा कि वर्तमान समय में बीजेपी सरकार की नीतियों से लोकतंत्र ख़तरे में है।
संविधान के अनुसार अपनी बात रखने के मौलिक अधिकारों को दबाया जा रहा है। जिसके फलस्वरूप हाल में ही देश की संसद से लगभग 141 संसद सदस्यों को निलंबित कर लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया है।
मुख्य रूप से उपस्थित रहे कुंवर नरेंद्र सिंह, डॉ. अशोक अग्रवाल, पूरन प्रकाश विधायक बलदेव, अनूप चौधरी, डॉ. अशोक अग्रवाल, राजेंद्र सिंह सिकरवार, योगेश नौहवार, नरेंद्र सिंह ऐड., बाबूलाल प्रमुख पूर्व जिला अध्यक्ष, ठाकुर कुशल पाल सिंह, पूर्वमंत्री सरदार सिंह, रामवीर सिंह भरंगर, मुकेश प्रमुख, रविन्द्र नरवार, सुरेश भगत जी, अमित गुर्जर युवा जिला अध्यक्ष, चेतन मलिक, डॉ नंदन सिंह, बबिता देवी, यदुवीर सिंह सिसोदिया, कैलाश सिंह जिला पंचायत सदस्य, रोहित प्रताप, जीतू ठाकुर, कमल दिवाकर, सीमा भुकेश, डॉ. महावीर सिंह, राजेश चौधरी, भिक्की प्रधान,चंद्रवीर सिंह,गौरव मलिक,नारायण सिंह विप्लव आशीष चौधरी पूर्व प्रदेश महासचिव लक्ष्मण सिंह एडवोकेट, सुखवीर सिंह, डॉ. महावीर सिंह, सतेंद्र प्रधान, नीरज प्रधान, विवेक देशवार, राजवीर उप प्रमुख, जेपी शर्मा, हर्ष चौधरी, हरवीर सिंह, बच्चन पहलवान, मोतीराम बौद्ध, सोमवीर धनगर, राजीव चौधरी, देवा छोंकर आदि मौजूद रहे।