Mathura: संघ प्रमुख डॉ मोहन भागवत पहुंचे दीनदयाल धाम

0
80
  • संघ अधिकारियों ने की अगवानी

न्यूज लिंक हिंदी,मथुरा फरह। फरह के परखम गांव के समीप प.दीनदयाल गौ अनुसन्धान केंद्र पर शनिवार शाम करीब 6 बजे आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत पहुंचे पहुँचने से दो घण्टे पूर्व ही उनके प्रवास स्थान गौतम कुटी को सुरक्षा घेरे में लिया गया। रविवार को सुबह 9 बजे शाखा एकत्रीकरण कार्यक्रम में स्वयं सेवकों को संबोधित करेंगे।

Mathura : मथुरा का एक ऐसा गांव जहां महिलाएं नहीं रखती करवा चौथ का व्रत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत शनिवार की सायं करीब सवा 6 बजे प. दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र गऊ ग्राम परखम पहुंच गए। जहाँ पहुँचने पर गौतम कुटीर पर पहले से मौजूद संघ के वरिष्ठ अधिकारियों सर सहकार्यवाह रामदत्त चक्रधर, क्षेत्र कार्यवाह डॉ. प्रमोद शर्मा, क्षेत्र प्रचारक महेंद्र शर्मा, ब्रज प्रांत कार्यवाह राजकुमार, प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र, सर्व व्यवस्था प्रमुख महावीर और सह सर्व व्यवस्था प्रमुख हरी शंकर शर्मा ने उनकी अगवानी की।

रविवार सुबह करीब 9 बजे शाखा एकत्रीकरण का कार्यक्रम होगा, जिसमें करीब 450 शाखाओं के स्वयं सेवक एकत्रित होंगे, वहीं आरएसएस प्रमुख उन्हें सम्बोधित भी करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here