न्यूजलिंक हिंदी,मथुरा। वरिष्ठ कांग्रेसी और शिक्षाविद आरके मौसी का सोमवार की सुबह निधन हो गया। वह पिछले कई महीने से अस्वस्थ चल रहे थे। शहर के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में उनके निधन से शोक व्याप्त है। जैसे ही लोगों को सूचना मिली उनके मिशन टीला स्थित आवास पर भीड़ जुट गई।
यह भी पढ़ें: Mathura:अब किरायेदारों का करना होगा पंजीकरण , कमियों को तलाश कर बेहतर माहौल देने का होगा प्रयास
आरके मैसी शहर की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था क्लैंसी इंटर कॉलेज में शिक्षक के पद पर लम्बे समय तक रहे। वह कांग्रेस के वरिष्ठ और वयोवृद्ध नेताओं में गिने जाते थे। कई सामाजिक संस्थाओं में भी लगातार सक्रिय रहे। आकाशवाणी से भी उनके कार्यक्रम प्रसारित होते थे, तथा संगीत में उनकी विशेष रूचि थी।
उनके पुत्र वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पत्रकार रवनीत मैसी ने बताया कि पिता आरके मैसी ने 83 वर्ष की आयु पूरी की। उन्होंने क्लैंसी इन्टर कॉलेज में शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दी थी। उन्हें एक अच्छे गायक के तौर पर भी जाना जाता था।
स्व. आरके मैसी अपने पीछे पत्नी के अलावा तीन पुत्र राजीव, रवीश और रवनीत मैसी को छोड गये हैं। उनके निधन पर जुगेंद्र सिंह, मदन मोहन मानव, शिव प्रकाश शर्मा, बादल शर्मा, पवन शर्मा, लोकेश चौधरी, सुभाष सैनी, ओपी सैनी, रमेश पाठक, मोइद्दीन, नरेन्द्र भारद्वाज, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा, किसान नेता पवन चतुर्वेदी, रामवीर सिंह तौमर आदि ने शोक जताया है।