Mathura: मथुरा में तापमान पहुंचा 6 डिग्री सेल्सियस, ठंड से कांपे लोग, मूकदर्शक बने रहे जिम्मेदार

0
136
  • गोवर्धन क्षेत्र में हालात बदतर, बस स्टैंड पर रैन बसेरा के अभाव में सर्दी में ठिठुर रहे लोग। 

न्यूजलिंक हिंदी,गोवर्धन। मथुरा जिले में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस मापा गया, सर्द हवाओं के चलने से बुधवार का दिन अब तक सबसे ठंडा दिन रहा। इस सर्दी में बचाव के लिए मथुरा वृंदावन नगर निगम द्वारा रैन बसेरा बनाए गए और गर्माहट के लिए गैस हीटर भी लगवाए, लेकिन धार्मिक नगरी गोवर्धन के हालात बेहद खराब नजर आए। गोवर्धन में बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थान पर न तो रैन बसेरा बनवाया गया और न ही अलाव जलाए गए। इससे बस स्टैंड पर यात्री सहित बेसहारा किस्म के लोग सर्दी में ठिठुरते नजर आए। जिम्मेदार अधिकारी भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Mathura: सूर्य देव के नहीं हो रहे दर्शन, सर्द मौसम के तेवर हुए तीखे, न्यूनतम 6 और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज

नए साल 2024 का तीसरा दिन बुधवार बेहद ठंडा रहा। सर्द हवाओं से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त नजर आया। मथुरा शहर में मेयर द्वारा रैन बसेरा में गैस हीटर लगवाकर लोगों को राहत दी तो वहीं देहात क्षेत्रों में स्थिति बेहद खराब नजर आई। धार्मिक नगरी गोवर्धन में रैन बसेरा और अलाव के अभाव में लोग सर्दी में ठिठुरते नजर आए। बेसहारा 65 वर्षीय महिला बस स्टैंड परिसर में खुले आसाम के नीचे ठंड से ठिठुर रही थी, उनके पास न कंवल था, और न ही सिर के ऊपर छत, अलाव की भी कोई व्यवस्था नहीं थी, इतना ही नहीं एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु चादर बिछा कर बस स्टैंड परिसर में फर्स पर रात बिताने को विवश नजर आए।

स्थानीय दुकान संचालक विष्णु चौधरी ने बताया कि बस स्टैंड परिसर में रात को बहुत से बेसहारा लोग फर्स पर आकर लेट जाते हैं, सर्दी में ठिठुरते हैं, जिनके पास न कोई कंवल है, और न यहां रैन बसेरा बनाए गए हैं।

वर्जन

गोवर्धन में कितने रैन बसेरा बनाए गए हैं, इसकी जानकारी नगर पंचायत बाबू पवन के पास है। 

कंचन गुप्ता, ईओ गोवर्धन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here