न्यूजलिंक हिंदी,मथुरा। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की जन्म भूमि अयोध्या में भव्य नूतन राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा गठित श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति द्वारा नगर के मार्गों पर पूजित अक्षत कलश रथ यात्रा हर्षाेल्लास के साथ निकाली गई। कलश रथयात्रा से संपूर्ण मथुरा शहर का वातावरण राम मय हो गया।
ये भी पढ़े: UP News :बीयर की दुकानों के पास बनेंगे परमिट रूम,सड़क किनारे खड़े होकर पीने पर लगेगी रोक
शहरवासियों द्वारा यात्रा का जगह जगह पुष्पवर्षा कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा पूजित अक्षत कलश रथ यात्रा मध्यान्ह 1रू30 बजे से सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल नगर के प्रारंभ होकर विकास बाजार, होली गेट, कोतवाली रोड ,भरतपुर गेट, घीया मंडी, चौक बाजार, स्वामी घाट, विश्राम घाट, होली गेट होते हुए।
पुनः दीनदयाल नगर शिशु मंदिर पर ही विसर्जित हुई। अक्षत पूलित कलश रथ यात्रा में प्रमुख रूप से विभाग प्रचारक अरुण कुमार, डॉ संजय, शिवकुमार, आर्येंद्र, प्रदीप गोस्वामी, राजू यादव, अमित जैन, गौकुलेश गौतम, हरवीर सिंह चाहर, छाया गौतम, संजय हरियाणा, महापौर विनोद अग्रवाल, विधायक श्रीकांत शर्मा, विधायक मेघश्याम सिंह, मीडिया प्रमुख मुकेश शर्मा, योगेश आवा, ब्रजेंद्र नागर, दिनेश शर्मा, सविता , ललिता , अनीता, कविता, प्रतिभा , रामदास सहित हजारों की संख्या में राम भक्त सहभागी हुए। श्री राम पूजित अक्षत कलश रथ यात्रा का संचालन एवं संयोजन महानगर संयोजक विजय बंटा सर्राफ ने किया।

