न्यूजलिंक हिंदी,चौमुहां। विकसित भारत यात्रा कार्यक्रम के दौरान मथुरा की सांसद हेमा मालिनी के छाता विधानसभा क्षेत्र के गांव लाडपुर पहुंची। सांसद ने सरकार द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों के मध्य रखा। इस दौरान लाडपुर गांव में पहुंची सांसद हेमा का भाजपा कार्यकर्ता मंजू देवी ने स्वागत किया।
संकल्प यात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि जो लोग योजनाओं से छूट गए हैं, उन्हे सरकार के द्वारा प्राथमिकता में रखते हुए, योजनाओं से लाभान्वित जल्द किया जाएगा, उन्होंने लोगों से सीधा संवाद करते हुए योजनाओं की जानकारी भी ली, और विभिन्न योजनाओं को संचालित करने वाले विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए गरीब लोगों को तुरंत योजना का लाभ दिलाने को भी कहा, और लोगों को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश भर में करोड़ों परिवारों को विभिन्न तरह की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है, यह सरकार गरीब जनता के लिए ही बनी है ,सरकार में गरीब जनता के लिए हर वक्त हर समय दरवाजे खुले हैं, बस इसी बात उन लोगों में एक विश्वास बड़ा है, गरीब लोगों में जिंदगी जीने के नई ताकत भी आई ,इस यात्रा से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में काफी उत्साह है। कार्यक्रम में बीडीओ छाता नेहा रावत, पूर्ति निरीक्षक मोहन प्रकाश उपाध्याय, रविन्द्र कुमार, भोला, विजय, नैनपाल, आदि मौजूद रहे।

