Mathura: दो दिन और बिगडा रहेगा मौसम, अभी फसलों को खतरा नहीं, दो दिन बाद बरसात का है अनुमान, किसान लपेवा करते रहें

0
246
फोटो परिचय-किसान की झुसली आलू की फसल ।

न्यूज़लिंक हिंदी,मथुरा। मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। इसी तरह का मौसम दो दिन और रहने का अनुमान है। इसके बाद बरसात की संभावना जताई जा रही है। जिला कृषि अधिकारी एके सिंह ने बताया कि अभी फसलों को किसी तरह की नुकसान नहीं है। दो दिन बाद बरसात की संभावना है।

ये भी पढ़े: Gorakhpur News : कोहरे की वजह से तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक को रौंद  डाला,हादसे में युवक की मौके पर ही हुई मौत

किसान जरूरत महसूस हो तो पलेवा कर सकते हैं। पानीगांव में किसान ने झुलसा रोग से फसल को बचाने के लिए दवा का छिडकाव किया तो उसकी फसल ही झुलस गई। मांट क्षेत्र के पानीगांव के किसान पवनेश शर्मा ने बताया कि आलू की फ़सल को झुलसा रोग से बचाने के लिए कृषि सेवा केन्द्र से दवा खरीदी थी। उसका छिडकाव किया तो फसल झुलस गई। उनका कहना है कि दवा गलत होने से ही फसल में नुक़सान हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here