मौलाना ने 5वीं की छात्रा से किया दरिंदगी का प्रयास, बीमार भाई के लिये पानी में फूंक डलवाने गयी थी

0
148

बाराबंकी के नगर कोतवाली क्षेत्र में एक मौलाना ने पांचवीं की छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास किया। मौलाना फूंक डालकर बीमार लोगों को ठीक करने का दावा करता है। मौलाना के पास बालिका अपने बीमार भाई की तबीयत में सुधार के लिए पानी में फूंक डलवाने गई थी। आरोप है कि इस बीच मौलाना ने उससे अश्लील हरकतें कीं और उससे दुष्कर्म का प्रयास भी किया।

 शोर मचाते हुये भाग निकली छात्रा
मौलाना की हरकतों का विरोध कर किसी तरह बालिका उसके घर से बाहर भागी और शोर मचाया। इस पर मौलाना भाग निकला। घटना से आक्रोशित मोहल्ले वालों ने मौलाना के घर पर ताला लगा दिया। बालिका ने घर पहुंचकर पिता को आपबीती सुनाई।

 पुलिस ने मौलाना को किया गिरफ्तार
पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने देर रात मौलाना को धर दबोचा। शहर कोतवाली के अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि मौलाना को गिरफ्तार कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here