Mayawati Birthday: मायावती का बड़ा एलान, अकेले ही लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, सीएम योगी ने भी बधाई

इस बार का जन्मदिन मायावती के लिए खास महत्वपूर्ण है। इसी साल लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में अपने जन्मदिन पर बड़ा ऐलान कर सकती हैं। वहीं बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने फोन कर उन्हें बधाई दी।

0
213

न्यूज़लिंक हिंदी। बसपा सुप्रीमो मायावती का आज जन्मदिन है। इस खास अवसर पर बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मायावती ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेंगे। बताया कि 2024 चुनाव में बसपा किसी से गठबंधन नहीं करेंगे। लोकसभा चुनाव अकेले लड़कर बेहतर रिजल्ट लाएंगे। गठबंधन में चुनाव से हमारी पार्टी को नुकसान होता है।

सीएम योगी ने फोन पर बधाई दी
इस बार का जन्मदिन मायावती के लिए खास महत्वपूर्ण है। इसी साल लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में अपने जन्मदिन पर बड़ा ऐलान कर सकती हैं। वहीं बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने फोन कर उन्हें बधाई दी। बसपा मुखिया के दीर्घायु होने की कामना की।

बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा- गठबंधन से बसपा को फायदा कम, नुकसान ज्यादा होता है। हमारी पार्टी को धांधली की वजह से नुकसान ज्यादा होता है। उन्होंने कहा कि सवर्ण वोट बसपा पर ट्रांसफर नहीं होते। इसलिए बसपा किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। सांप्रदायिक सोच वाली पार्टी से दूरी रखेंगे। अधिकांश दलों की मानसिकता जातिवादी। उन्होंने कहा कि हर चुनाव में ईवीएम में धांधली हो रही है। ईवीएम के विरोध में बहुत आवाज उठी। देश में निष्पक्ष चुनाव होना चाहिए।

ये भी पढ़ें : Indigo: पायलट ने उड़ान में देरी का किया एलान, यात्री ने कैप्टन कर दिया हमला, वीडियो वायरल

लोगों को फ्री राशन का झांसा दिया
मायावती ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोगों को फ्री राशन का झांसा दिया। राशन देकर गुलाम बनाया जा रहा है। मायावती ने कहा कि यूपी में हमारी योजनाओं की नकल की जा रही है। धर्म की आड़ में राजनीति की जा रही है।

मायावती ने कहा कि हमने उत्तर प्रदेश में अपनी चार बार की सरकार में सभी वर्गों के लिए काम किया था। अल्पसंख्यक, मुस्लिम, गरीब, किसान और मेहनतकश लोगों के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई थीं। इन योजनाओं को सरकारें नाम और स्वरूप बदल कर अपना बनाने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन जातिवादी होने की वजह से यह काम नहीं हो पा रहा है।

ये भी पढ़ें : Varanasi: भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी, भीषण ठंड के बीच काशी के घाटों पर श्रद्धालु बोले- हर-हर गंगे

अखिलेश ने गिरगिट की तरह बयान बदला
मायावती ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी हमला बोलते हुए कहा- कि अखिलेश ने गिरगिट की तरह बयान बदला। साथ ही संन्यास की बात को बेबुनियाद भी बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here