Kanpur News: मंदिरों को खोजने फिर निकली प्रमिला पांडेय, मुंशीपुरवा में कब्जेदारों को दी चेतावनी, CM योगी से की बड़ी मांग

0
194

न्यूज लिंक, संवाददाता। महापौर प्रमिला पांडेय ने एक बार फिर शहर के पुराने मंदिरों को खोजना व कब्जेदारों को हटाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को महापौर ने बाबूपुरवा स्थित मुंशीपुरवा क्षेत्र हनुमान मंदिर के आस-पास किये कब्जेदारों को जमकर फटकार लगाई। यहां कई मकान मालिकों ने मंदिर की तरफ बड़ा छज्जा बना लिया और खिड़कियां और गेट भी खोल दिए। शिकायत पर पहुंची महापौर ने पाया कि हनुमान जी की मूर्ति के आस-पास ही लोग कूड़ा भी फेंक रहे हैं। इसपर उनका पारा चढ़ गया, और कब्जेदारों को तत्काल मंदिर से दूर हटने की नसीहत दी, उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से मंदिर के पास सफाई कराने के निर्देश दिए।

https://www.facebook.com/watch/?v=667909124767099&extid=CL-UNK-UNK-UNK-AN_GK0T-GK1C&mibextid=2Rb1fB&ref=sharing

जूही बंबुरहिया निवासी शिवमूरत ने एक दिन पहले नगर निगम पहुंचकर महापौर प्रमिला पांडेय को एक शिकायती पत्र दिया था। उसने बताया कि मुंशीपुरवा में मकान संख्या 132/565 मंदिर प्रांगण के बगल में कुछ आराजक तत्वों ने मंदिर के सामने छज्जा, दरवाजा और खिड़की का अवैध निर्माण कराया है। जो मंदिर से सटा हुआ है। आराजक तत्व मंदिर को घेरना चाहते हैं। केस्को ने भी ट्रांसफार्मर बॉक्स लगा दिया है। जिससे स्थानीय लोगों को पूजा करने में काफी परेशानी हो रही है।

योगी सरकार से की मांग

महापौर ने योगी सरकार से मांग करते हुए कहा कि एक ऐसा अध्यादेश पारित किया जाए जिससे किसी हिन्दू का मकान कोई मुस्लिम न खरीद सके और किसी मुस्लिम का मकान हिन्दू न खरीद सके इससे हिंदुओं का पलायन तो रुकेगा, इसके साथ ही दोनों आबादी एक ही जगह अच्छे से मिल जुलकर राह सकेंगी।

बारातशाला और नगर निगम पार्क में भी कब्जा

महापौर प्रमिला पांडेय इसके बाद नगर निगम पार्क की साइड पटरी और क्षेत्र में पार्क में बने बरातशाला का भी निरीक्षण किया। यहां पार्क किनारे कई लोगों ने कब्जा कर मकान बना लिए हैं। इस दौरान महापौर कुंडी खटखटा घर-घर पहुंची, और खाली करने को कहा, नगर निगम पार्क के अंदर पहुंची तो यहां पर कई कंडम गाड़ियां खड़ी थीं, जिसे नगर निगम के एक्सईएन अतुल पांडेय से तत्काल पार्क से गाड़ियों को हटाने के लिए कहा, यहां एक कब्जेदार ने पार्क किनारे ही दो मंजिला मकान बना रखा था, यहां पहुंचने पर काबिज ने बताया कि वह नगर निगम के हाउस टैक्स देती हैं। महापौर ने जांच कराकर सभी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी समेत कई अधिकारी भी रहे।

पिछले कार्यकाल में मैंने 125 प्राचीन मंदिरों को खोजा था। आराजक तत्व मंदिरों पर कब्जाकर निर्माण करा रहे हैं। मुंशीपुरवा में भी ऐसा करने की कोशिस है। कब्जेदारों ने अपने निर्माण को तोड़ने को कहा है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई होगी।– प्रमिला पांडेय, महापौर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here