IMD का आदेश अगले 3 दिनों का अलर्ट,बारिश बढ़ाएगी दिल्ली की सर्दी

0
261

न्यूज़लिंक हिंदी। मौसम विभाग ने कहा कि अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है जिससे सर्दी बढ़ेगी। मंगलवार को दिल्ली पंजाब हरियाणा उत्तर प्रदेश बिहार और झारखंड में अधिक बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने मछुआरों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है।

हरियाणा और दिल्ली में बीते 24 घंटे के बीच गरज, तेज हवाओं और ओलावृष्टि के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। खराब मौसम के कारण सोमवार शाम को दिल्ली हवाई अड्डे पर कम से कम 16 उड़ानों को जयपुर, लखनऊ, अहमदाबाद और अमृतसर डायवर्ट किया गया।

गरज के साथ होगी बारिश,
आज कुड्डालोर, कल्लाकुरिची, मयिलदुथुराई, आर्यलुर, पेरम्बलुर, वेल्लोर और तिरुपत्तूर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जबकि तिरुवल्लूर, चेन्नई, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, तिरुवन्नामलाई, रानीपेट, थूथुकुडी और रामनाथपुरम जिले में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होगी।

IMD के मुताबिक,पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण राजस्थान (जालौर), वेस्ट मध्य प्रदेश (रतलाम, उज्जैन, खारगौन और झबुआ), मध्य महाराष्ट्र (नासिक), मराठावाड़ा (औरंगाबाद) और गुजरात में ओलावृष्टि से सड़कों पर सफेद चादर बिछ गई। इन सभी के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

अगले तीन दिनों का मौसम रहेगा
मौसम विभाग ने कहा कि अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है, जिससे सर्दी बढ़ेगी। मंगलवार को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में अधिक बारिश होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here