न्यूज़लिंक हिंदी। मेरठ में परतापुर के औद्योगिक क्षेत्र में होटल के पीछे एक हादसा कपड़ा फैक्टरी के गोदाम में भीषण आग लग गई। सूचना पर दमकल की चार गाड़ियां पहुंचीं और पांच घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।
आग की लपटें काफी दूर से दिख रही थीं। सीओ ब्रह्मपुरी और परतापुर पुलिस ने तमाशबीनों को हटाकर राहत कार्य जल्द ही शुरू कराया। आग से लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
ब्रह्मपुरी क्षेत्र के सूर्य पैलेस में रहने वाले विशु गुप्ता और सचिन गुप्ता की भगवती टेक्सटाइल के नाम से स्पोर्ट्स वियर बनाने की फैक्टरी है। बुधवार शाम करीब सात बजे अचानक दूसरी मंजिल पर बने गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लगनी शुरू हो गई।और देखते ही देखते आग की लपटे बहुत तेज हो गई।
वहीं, सूचना पर दमकल टीम पहुंची और आग बुझाने में जुटी। पांच घंटे बाद आग पर पूर्ण रूप से काबू पाया गया। आग इतनी फैल चुकी थी कि दूसरी से पहली मंजिल पर बने कार्यालय और फैक्टरी तक पहुंच गई। धुआं बढ़ने से दमकल टीम को परेशानी हुई।
सीएफओ संतोष कुमार राय भी पहुंचे। घंटाघर और पुलिस लाइन फायर स्टेशन से भी गाड़ियों को यहां तुरंत लगाया गया।पूरी जांच के बाद रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

