न्यूज़लिंक हिंदी। मेरठ नगर निगम सदन से लेकर सड़क तक भाजपाइयों और विपक्षी पार्षदों के बीच हुए विवाद के बाद सियासत और भी गरमा गई। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पिटाई के शिकार पार्षदों के गांव पहुंचे और साथ देने की भी बात कही।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इसे दलित पार्षदों पर प्रहार बताया। बसपा नेता भी आहत पार्षदों के आवास पर पहुंचे और लड़ाई में साथ देने की बात कही। मामले के तूल पकड़ते ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पार्षद आशीष चौधरी के घर जाहिदपुर पहुंच गए। उन्होंने भाजपा सरकार पर दलित और कुचले लोगों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप पूर्ण रूप से लगाया।
कहा कि शनिवार को नगर निगम की बैठक में ऊर्जा राज्य मंत्री और विधान परिषद सदस्य का जनप्रतिनिधियों के साथ मारपीट करना पूर्ण रूप से चिंताजनक है। कांग्रेस इसका सदन से लेकर सड़क तक विरोध करेगी। कांग्रेस विपक्ष की आवाज को किसी भी सूरत में दबने नहीं देगी।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स के जरिये कहा कि मेरठ में नगर निगम बोर्ड की बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के मंत्री और एमएलसी ने पुलिस की मौजूदगी होने के बाद भी विपक्ष के दलित पार्षदों पर घातक प्रहार किए।
भाजपा के लोग सत्ता के अहंकार में डूबकर दलितों से जो अपमानजनक व्यवहार कर रहे हैं, उसका जवाब उनको आगामी चुनाव में पूर्ण रूप से मिलने वाला है। भाजपा आगामी हार की हताशा में हिंसक हो गई है। और बोखला गई हैं।

