Meerut News : मेरठ में क्रिकेट खेलते हुए युवक अचानक मैदान में गिर पड़ा, हार्ट अटैक से हुई मौत

0
256

न्यूज़लिंक हिंदी। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में रविवार को गांधीबाग क्रिकेट एकेडमी मैदान में 35 साल का एक व्यक्ति खेलते समय अचनाक मैदान में गिर गया। मैच खेल रहे साथियों ने दौड़कर उसे उठाया तुरंत अस्पताल लेकर गए।

जहां डॉक्टर ने सीपीआर देने का प्रयास किया। कई बार चेस्ट दबाया गया। कोई हलचल नहीं होने पर डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि व्यक्ति की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई। व्यक्ति का नाम दुष्यंत वर्मा है, उसकी उम्र 35 साल की थी।

वह मेरठ के ब्रह्मपुरी इलाके के इंदिरा नगर में रहता था। वह हर वीकेंड को मेरठ के गांधीबाग क्रिकेट एकेडमी में खेलने जाया करता था। साथ खेल रहे पुष्पेन्द्र ने बताया कि दुष्यंत सुबह अपने समय पर खेलने हमारे साथ आया था।

उसने मैच शुरू होने के बाद बैटिंग करते हुए मैदान पर पांच ओवर खेला। इसके बाद उसे कुछ परेशानी होने लगी । वह पिछले चार सालों से मेरठ के गांधीबाग क्रिकेट एकेडमी में खेल रहा था। हार्ट अटैक आने पर जब दुष्यंत की स्थिति बिगड़ने लगी, तब उसे बैठाकर पानी पिलाया गया।

हालत बिगड़ते देख वहां क्रिकेट खेल रहे साथियों ने एम्बुलेंस तुरंत बुलाकर दुष्यंत को अस्पताल में भर्ती करावाया । उपचार के दौरान करीब 4 घंटे बाद उसने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी शंशाक द्विवेदी ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here