Meerut News : महिला ने पड़ोसी युवक पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करने का लगाया आरोप,आरोपी युवक से निकाह की करी मांग

0
194

न्यूज़लिंक हिंदी। मेरठ में मेडिकल क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने दिल्ली निवासी अपने पति पर चौथी शादी का आरोप लगाया,इसके बाद वह एसएसपी दफ्तर पहुंचकर शिकायत भी दर्ज़ की है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने जांच करने के आदेश दिए हैं।

महिला ने बताया कि उसकी शादी तीन महीने पहले ही दिल्ली निवासी युवक से हुई थी। बिचौलिये ने बताया था कि युवक की एक बार पहले शादी हुई है और उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। पहली पत्नी से उसका एक बच्चा भी है। पीड़िता का कहना है कि निकाह के बाद उसे पता चला कि पति अब तक तीन शादी भी कर चुका है।

उसके छह बच्चे हैं और तीसरी पत्नी, पति के घर में ही रहती है। पीड़िता का आरोप है कि कुछ दिन बाद पति की तीसरी पत्नी उसका उत्पीड़न करने लगी। एसएसपी ने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

महिला ने पड़ोसी युवक पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप भी लगाया है। पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत की और आरोपी युवक से निकाह करने की मांग की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत पर युवक को हिरासत में लिया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है। आगे की कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here