Meerut: जिस के संघ बंधी जीवन की डोर, उसी ने कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, हुआ फरार

0
121

न्यूज़लिंक हिंदी। जीवन साथी ही ने अपनी जीवन संघनी को उतारा मौत के घाट , मंगलवार को दिन निकलते ही विवाद के चलते पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस घटनास्थल की ओर दौड़ी। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित लाला मोहम्मदपुर गांव निवासी मौसम पुत्र हाशम मजदूरी करता है। मौसम की शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व फरजाना से हुई थी।

शादी के बाद दोनों के छह बच्चे भी हुए। पुलिस के अनुसार दंपती में काफी समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। जिसको लेकर पूर्व में भी दंपति में कई बार झगड़ा भी हो चुके थे। मंगलवार सुबह भी किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया।

आरोपी पति ने महिला के सिर पर कुल्हाड़ी से मार मार कर कई वार कर दिए। कुल्हाड़ी के हमले में महिला लहुलुहान होकर फर्श पर गिर गई। महिला की आवाज सुनकर बच्चे बाहर की तरफ दौड़े। जहां उन्होंने देखा कि महिला खून से लथपथ फर्श पर पड़ी हुई है।

बच्चों का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण वाले घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं आरोपी पति घटना को अंजाम देने के बाद मौके से मुख्य रूप से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और इस मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here