मेटा ने अब तक करीब 21 हजार कर्मचारियों की करी छंटनी, जानिए पूरा मामला

0
221

न्यूज़लिंक हिंदी। मेटा ने अब तक करीब 21 हजार कर्मचारियों की करी छंटनी, इस बार फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा एक बार फिर से छंटनी करने वाला है।

मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी अपने अलग-अलग वर्टिकल जैसे इंस्टाग्राम वॉट्सऐप और रियलिटी लैब्स से कर्मचारियों की छंटनी करने वाली है। इस छंटनी को लेकर मेटा ने कहा कि कई बार उन्हें टीमों को दूसरी जगहों पर शिफ्ट करना पड़ता है। ऐसे में कई रोल भी बदल जाते हैं और कुछ खत्म भी हो जाते हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा में एक बार फिर से छंटनी करने वाला है। मिली जानकारी के मुताबिक, बताया है कि कंपनी इंस्टाग्राम, वॉट्सऐप और रियलिटी लैब्स समेत अपनी दूसरी कंपनियों से कर्मचारियों की छंटनी करने की प्लानिंग पूर्ण रूप से कर रहे रही है।

रॉयटर्स के दिए बयान में मेटा ने बताया कि कंपनी अपने लॉंग टाइम स्ट्रैटेजिक टारगेट और लोकेशन स्ट्रैटेजी के साथ तालमेल बैठाने के लिए कुछ टीमों में पूर्ण रूप से बदलाव भी कर रही है।

मेटा के कितने कर्मचारियों की छंटनी कर रहा है इसे लेकर कुछ भी और कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। मेटा ने भी इस संख्या के बारे में जानकारी अभी नहीं दी है।

हालांकि, मेटा ने यह जरूर बताया कि कई बार कुछ टीमों को दूसरी जगहों पर शिफ्ट करना पड़ा है। इसके साथ ही कुछ कर्मचारियों के रोल में भी बदलाव किए जाते हैं। आमतौर पर ऐसी स्थिति में कई रोल खत्म हो जाते हैं, तो कंपनी कर्मचारियों के लिए दूसरे रोल तलाश भी करती रहती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here