मेक्सिको की नौसेना का जहाज़ न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया, हुआ पूरी तरह क्षतिग्रस्त

0
147

मेक्सिको की नौसेना का एक बड़ा प्रशिक्षण जहाज़ न्यूयॉर्क शहर के ब्रुकलिन ब्रिज से टकराकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

और यह जहाज़ एक ख़ास समारोह के लिए वहां गया था। और एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि शनिवार शाम को जब यह जहाज़ इस ब्रिज के नीचे से गुज़र रहा था, तो विशाल मस्तूल पुल से टकरा गया।

मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक, टक्कर के बाद जहाज़ के मस्तूल के कुछ हिस्से टूटकर जहाज़ पर गिर गए और अमेरिकी मीडिया ने कई लोगों के घायल होने की जानकारी भी दी है।

और फिर न्यूयॉर्क सिटी की इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी ने कहा कि वह राहत कार्य में लगा हुआ है, लेकिन उसने इससे जुड़ी कोई और जानकारी भी नहीं दी।

साथ ही मेक्सिको की नौसेना ने जहाज़ के क्षतिग्रस्त होने की पुष्टि भी की गई है। और साथ ही कहा है कि घटना की पूर्ण जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here