Mia Khalifa का हो गया बड़ा नुकसान, Hamas का साथ देना पड़ा महंगा, गंवाई नौकरी

बीते दिन मिया खलीफा ने फिलिस्तीन को लेकर अपने पोस्ट में कहा, ‘अगर आप फिलिस्तीन की स्थिति को देख सकते हैं और फिलिस्तीनियों के पक्ष में नहीं हैं, तो आप भेदभाव कर रहे हैं, और यह इतिहास समय आने पर यह दिखाएगा।’ मिया खलीफा के इतना कहते ही सोशल मीडिया पर उनको बुरी तरह से खरी खोटी सुनाई जा रही है।

0
211

न्यूज़लिंक हिंदी। दुनिया अभी युक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध की विभीषिका झेल रही थी की वहीं अब इस्राइल और फलस्तीन के बीच युद्ध छिड़ गया है। शनिवार 07 अक्टूबर की सुबह फलस्तीन के आतंकी संगठन हमास ने इस्राइल पर हमला बोल दिया था। आतंकी संगठन हमास और इस्राइल के बीच संघर्ष जारी है। इन हमलों में अभी तक करीब 1600 लोगों की मौत हो चुकी है। सभी लोग इस्त्राइल के समर्थन में अपनी-अपनी बात रख रहे हैं। वहीं एडल्ट फिल्मों की स्टार मिया खलीफा (Mia Khalifa) को फिलिस्तीन का सपोर्ट करना महंगा पड़ गया है।

इज़राइल-फिलिस्तीन वॉर को लेकर मुखर हैं मिया खलीफा
मिया हमेशा से ही इज़राइल-फिलिस्तीन वॉर को लेकर खुलकर बोलती रही हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म X में उनके कई पोस्ट मौजूद हैं, जिनमें उन्होंने फिलिस्तीनियों के सपोर्ट में लिखा है।

ये भी पढ़े : ‘जवान’ की सक्सेस के बाद शाहरुख को धमकियां, सरकार से मिली Y+ सिक्योरिटी

Mia Khalifa को नौकरी से क्यों निकाल दिया गया?
बीते दिन मिया खलीफा ने फिलिस्तीन को लेकर अपने पोस्ट में कहा, ‘अगर आप फिलिस्तीन की स्थिति को देख सकते हैं और फिलिस्तीनियों के पक्ष में नहीं हैं, तो आप भेदभाव कर रहे हैं, और यह इतिहास समय आने पर यह दिखाएगा।’ मिया खलीफा के इतना कहते ही सोशल मीडिया पर उनको बुरी तरह से खरी खोटी सुनाई जा रही है। मिया को इस वजह से बड़ा झटका भी लगा है। इस मुद्दे कारण उन्हें अपनी बिजनेस डील से हाथ धोना पड़ा। मिया खलीफा ने इजरायल-हमास की लड़ाई का जिक्र करते हुए आतंकी संगठन हमास का सपोर्ट किया। जिसके बाद मिया खलीफा की नौकरी चली गई है। साथ ही उनके साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर उनका चैनल भी डिलीट कर दिया है।

ये भी पढ़े : श्री राम मंदिर निर्माण की ट्रस्ट ने जारी की खूबसूरत तस्वीरे, जानिए कब की जाएगी मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा

बयान को बताया निंदनीय
प्लेबॉय ने मिया के बयान को निंदनीय बताया है। कंपनी ने कहा, ‘प्लेबॉय में हम स्वतंत्र अभिव्यक्ति और रचनात्मक राजनीतिक बहस को प्रोत्साहित कर रहे है, लेकिन नफरती भाषण के लिए हमारी जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी है। हम उम्मीद करते हैं कि मिया समझेंगी कि उनके शब्द और कार्यों के भी परिणाम होंगे।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here