न्यूज़लिंक हिंदी। पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा रविवार को शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल हो गए हैं। वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हुए हैं। बता दें इससे पहले उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।
ये भी पढ़े: कानपुर में ठंड व कोहरे को देखते 17 जनवरी तक प्ले ग्रुप से 8 तक छुट्टी बढ़ दी गई है
कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा रविवार को एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना में शामिल हो गए। इस मौके पर उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए बहुत भावुक दिन है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कांग्रेस छोड़ दूंगा। आज मैं शिव सेना में शामिल हो गया।”
ये भी पढ़े: Viral Video पर बाबा रामदेव की सफाई, ‘OBC नहीं, ओवैसी को लेकर कही थी बात’….

