इकाना स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए IPL 2025 के मुकाबले में LSG के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने शानदार प्रदर्शन कर दो बड़े रिकॉर्ड पूरी तरह से अपने नाम किए।
इसके अलावा, ऋषभ पंत ने भी तूफानी शतक जड़कर आलोचकों को करारा जवाब दिया। और साथ ही मिचेल मार्श ने RCB के खिलाफ मात्र 37 गेंदों में 67 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल थे।
इस पारी के साथ उन्होंने IPL 2025 में सातवां 50+ स्कोर बनाया और LSG के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।
और फिर इसके अलावा, मार्श ने IPL 2025 के 13 मैचों में 627 रन बनाकर LSG के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।
उनका एवरेज 48.23 और स्ट्राइक रेट 163.71 रहा। इससे पहले यह रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम था, जिन्होंने साल 2022 में आईपीअल में 616 रन बनाए थे।
साथ ही IPL 2025 में लगातार आलोचनाओं का सामना कर रहे ऋषभ पंत ने RCB के खिलाफ 61 गेंदों में 118 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 8 छक्के शामिल थे।
LSG ने पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन उनके बल्ले से रन न आने के कारण उनकी काफी आलोचना हो रही थी। इस शतक के साथ पंत ने अपने आलोचकों को शानदार जवाब भी दिया।