Mizoram Election 2023: चुनावी सभा में शशि थरूर का दिखा अनोखा अंदाज, स्टेज पर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

आपको बता दें कि आने वाली 7 नवंबर को मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है।

0
262

न्यूज़लिंक हिंदी। देश इन दिनों चुनावी रंग में रंगा हुआ है. पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों पर सभी की निगाहें नजरे टीकी हुई हैं। ऐसे में हर पार्टी चुनावी राज्यों में जमकर प्रचार प्रसार कर रही है। आपको बता दें कि आने वाली 7 नवंबर को मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद शशि थरूर आइजोल पहुंचे। वहां उन्होंने एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान वे एक मंच में डांस करते हुए भी नजर आए। इस दौरान उनके डांस की एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है।

मिजोरम में चुनाव प्रचार करने के गए शशि थरूर का अलग ही अंदाज देखने को मिला। आइजोल पहुंचे शशि थरूर ने यहां मशहूर मिजो गीत ‘दी रूक ते’ को न सिर्फ गुनगुनाया बल्कि उस पर थिरकते भी नजर आए। थरूर के साथ ही पार्टी के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लालसावता और दूसरे नेता भी स्टेज पर डांस करते दिखाई दिए। कांग्रेस नेताओं के इस अंदाज ने चुनावी सभा में रंग जमा दिया।इनके डांस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

स्टेज पर दिखा थरूर का अलग अंदाज..
चुनावी कार्यक्रम में सिंगर खुपतोंग को भी बुलाया गया था। सिंगर के परफॉर्मेंस के दौरान थरूर ने उनका वीडियो भी बनाया। इस दौरान थरूर समेत सभी लोग खुद को थिरकने से रोक नहीं सके ,और स्टेज पर ही सभी अपने अंदाज में डांस करने लगे। इसके साथ ही थरूर ने सिंगर से इन गाने का मतलब भी पूछा. जिसका जवाब देते हुए सिंगर ने उन्हें गाने का मतलब “क्या आपका कोई गुप्त क्रश है?

जिसका जवाब थरूर ने बेहद मजाकिया अंदाज में दिया. उन्होंने कहा ‘कौन नहीं चाहेगा, बेशक में भी’. थरूर के इस जवाब पर सभा में मौजूद सभी हॅसने लगे। इसके साथ ही थरूर ने सिंगर खुपतोंग की जमकर तारीफ की, साथ ही कहा- कि ये उनके अब तक के राजनीतिक करियर का सबसे आनंददायक चुनाव प्रचार अभियान है।

ये भी पढ़ें : Kushagra के टुकड़े-टुकड़े करने का था प्लान, चापड़ और पॉलीथिन बैग भी खरीदे, गंगा नदी में बहाने की थी तैयारी

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा..
मिजोरम में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि मिजोरम पूर्वोत्तर का पहला राज्य होगा जहां कांग्रेस की सरकार बनेगी और कांग्रेस 2014 के बाद एक बार फिर से से सत्ता में वापसी करेगी। इसके साथ ही ही कांग्रेस नेता थरूर ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद से बीजेपी ने लोगों से किए अपने एक भी वादों को पूरा नहीं किया, न ही किसी के बैंक खाते में 15 लाख रुपए आए न ही दो करोड़ नौकरियां दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here