Mizoram: हादसे का शिकार हुआ म्यांमार का सैन्य विमान, शांक्सी वाई-8 विमान रनवे से फिसला

जानकारी अनुसार यह विमान म्यांमार से मिजोरम में आए म्यांमारी सैनिकों को लेने के लिए आया था। हालांकि, लेंगपुई एयरपोर्ट के चुनौतीपूर्ण रनवे के चलते लैंडिंग के दौरान म्यांमार सेना का शांक्सी वाई-8 विमान रनवे से फिसल गया।

0
269

न्यूज़लिंक हिंदी। आज सुबह मिजोरम में एक बड़ा हादसा टल गया। यहां लेंगपुई एयरपोर्ट पर म्यांमार सेना का एक विमान रनवे से फिसल गया। बताया गया है कि प्लेन में पायलट समेत करीब 14 लोग सवार थे। इनमें से छह लोग घायल हुए हैं। जख्मियों को लेंगपुई अस्पताल पहुंचाया गया है।

जानकारी अनुसार यह विमान म्यांमार से मिजोरम में आए म्यांमारी सैनिकों को लेने के लिए आया था। हालांकि, लेंगपुई एयरपोर्ट के चुनौतीपूर्ण रनवे के चलते लैंडिंग के दौरान म्यांमार सेना का शांक्सी वाई-8 विमान रनवे से फिसल गया।

बता दे कि भारत ने पिछले हफ्ते एक जातीय विद्रोह समूह के साथ मुठभेड़ के बाद मिजोरम आए म्यांमार के 184 सैनिकों को सोमवार को ही वापस उनके देश भेजा था। एक अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

असम राइफल्स के अधिकारी के अनुसार कुल 276 सैनिक मिजोरम आए थे, उनमें से 184 सैनिकों को वापस भेज दिया गया है। बचे हुए सैनिकों को भी जल्द ही उनके देश लौटाया जाएगा।

ये भी पढ़ें :Lucknow: सीएम ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित कर कहा- भारत के शौर्य व पराक्रम के प्रतीक है सुभाष चंद्र बोस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here