न्यूजलिंक हिंदी, कानपुर। बड़े शहरों के बाद एफएम चैनल ‘रेडियो अड्डा’ कानपुर में भी लोगों का मनोरंजन करेगा। रविवार को मुख्य अतिथि विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने रेडियो अड्डा का उद्घाटन किया। बिठूर के शताब्दी विहार में बने ऑफिस की शुरुआत करते हुए विधायक सांगा ने रेडिया चैनल को शुभकामनाएं दी।
ये भी पढ़ें: खतरों के खिलाड़ी 13 को मिला अपना विनर, ट्रॉफी के साथ चमचमाती कार की अपने नाम
रेडियो में सीनीयर फैकल्टी ममता दीक्षित ने बताया कि ‘कनपुरिया अंदाज में रेडियो अड्डा शहर के लोगों का मनोरंजन कराएगा। लोग इंटरनेट के माध्यम से हमसे जुड़ सकेंगे। जल्द ही हम रेडियो अड्डा का एप भी लांच करने वाले हैं।

निदेशक विशाल शर्मा ने बताया कि रेडियो अड्डा दिल्ली, मुंबई, पुणे, इंदौर, पटना, रांची, गुडगांव और प्रयागराज के बाद अब कानपुर के श्रोताओं का भी मनोरंजन करने के लिए तैयार है। संस्थापक आरजे दिलीप सिंह ने बताया कि वह खुद कानपुर में रेडियो अड्डा को लेकर उत्सुक हैं और उनकी इच्छा थी कि वह एक ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार करें, जिससे शहर के युवाओं को आगे बढ़ने और प्रतिभाओं को निखारने का मौका मिल सके।
ये भी पढ़ें: PM मोदी का ऐलान, 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए तैयार भारत ,कोई कसर नहीं छोड़ेंगे
रेडियो अड्डा युवाओं को सीखने के साथ-साथ आगे बढ़ने का भी अवसर देगा। इसके लिए उन्होनें ट्रेनिंग और इंटर्नशिप कार्यक्रम भी रखा है। जिसमें प्रशिक्षण के जरिए इस क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं को रेडियो की सभी तकनीकी से परिचित कराया जाएगा।


It is really informative n useful platform