न्यूज़लिंक हिंदी। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया पर मोहम्मद यूनुस ने छात्रों की जमकर तारीफ की है। और साथ ही हमला बोलते हुए कहा शेख हसीना को राक्षस कहकर संबोधित किया।
उन्होने कहा कि छात्रों के नेतृत्व में ऐसी क्रांति हुई, जिसने सरकार को पूरी तरह से पलट कर रख दिया। शेख हसीना पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि ये छात्र ही थे, जिन्होंने बीड़ा उठाया और उनकी कुर्बानी के बाद आखिरकार वह पल पाया कि उस राक्षस को देश छोड़कर जाना पड़ा। यूनुस ने इस दौरान उन छात्रों को पूर्ण श्रद्धांजलि दी।
मोहम्मद यूनुस ने इस दौरान माना कि देश में जनजीवन बिल्कुल भी सामान्य नहीं है और उनकी सरकार के सामने कई चुनौतिया भी हैं। उन्होंने कहा, ‘इसमें कोई शक नहीं है क्योंकि पूरा सिस्टम ध्वस्त हो गया है। एक नई सरकार बनी है और हमें फिर से शुरुआत करनी है। जब आप नए फैसले लेने शुरू करते हैं तो कुछ लोग आपके निर्णय पसंद करेंगे और कुछ लोग पसंद नहीं भी करेंगे।
देशभर में प्रदर्शन और अराजकता के बाद शेख हसीना ने पीएम पद छोड़ते हुए ढाका से भारत आकर शरण भी ली है। इसके बाद मोहम्मद यूनुस ने गुरुवार को अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ भी ली है। इस सरकार में 16 लोगों की सलाहकार परिषद है। इनमें दो छात्र नेता नाहिद इस्लाम और आसिफ महमूद भी शामिल हैं। यूनुस लगातार छात्रों से मिल रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं।

