मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को एक के बाद एक दी सौगात,रक्षाबंधन पर मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

0
135

न्यूज़लिंक हिंदी। मध्य प्रदेश में लाड़ली बहनों को मिलने वाले गैस सिलेंडर पर राज्य सरकार का एक के बाद एक नई सौगात 398 रुपए की सब्सिडी देगी, मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इसका निर्णय लिया गया है।

राज्य सरकार ने इसके लिए लगभग 160 करोड़ रुपए बजट का प्रावधान किया है, राज्य सरकार पहले ही रक्षाबंधन को देखते हुए प्रदेश की लाड़ली बहनों को 250 रुपए अतिरिक्त देने का ऐलान कर चुकी है। यह लाभ उन लाड़ली बहनों को मिलेगा, जिनका उज्ज्वला कनेक्शन पहले से है।

मंत्रालय में हुई कैबिनेट की बैठक में लाड़ली बहनों को रियायती दरों पर गैस सिलेंडर दिए जाने के प्रस्ताव पर अपनी हरी झंडी दे दी,अब प्रदेश में लाड़ली बहनों को रियायती दरों पर गैस सिलेंडर मिलेगा। गैस सिलेंडर के लिए लाड़ली बहनों को सिर्फ 450 रुपए ही देने होंगे।

यानी अभी प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 884 रुपए है, इसमें बहनों को सिर्फ 450 रुपए देने होंगे। बाकी 398 रुपए की राशि राज्य सरकार सब्सिडी के रूप में देगीही , राज्य सरकार ने इसके लिए 160 करोड़ रुपए के बजट का मुख्य रूप से प्रावधान किया है।

राज्य सरकार के इस निर्णय का फायदा उन महिलाओं को ही मिलेगा, जो मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत संयुक्त रूप से पंजीकृत हैं। प्रदेश में लाड़ली बहना योजना के तहत 1 करोड़ 29 लाख 77 हजार 199 बहनें पंजीकृत हैं, जिन्हें रियायती दर पर गैस सिलेंडर का लाभ पूर्ण रूप से मिलेगा। राज्य सरकार सब्सिडी की राशि सीधे गैस कंपनियों को देगी। उधर राज्य सरकार रक्षा बंधन के मौके पर लाड़ली बहनों को 250 रुपए अतिरिक्त देने जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here