न्यूज़लिंक हिंदी। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में बदायूं के रहने वाले मोहित राठौड़ शहीद हो गए , शनिवार सुबह आतंकियों से हुई मुठभेड़ में कई जवान घायल भी हुए हैं।
आतंकियों से लोहा लेते हुए मोहित ने शहादत पाई है, मच्छल सेक्टर में सेना को आतंकियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाला। मोहित परिवार का इकलौता ही सहारा थे। लगभग डेढ़ वर्ष पहले नत्थू सिंह के इकलौते बेटे मोहित की शादी हुई थी।
मोहित की शहादत पर परिवार पर कोहराम मच गया है, इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव सवानगर में सैनिक सम्मान के साथ शहीद मोहित का अंतिम संस्कार किया जाएगा।इधर मोहित की शहादत की जैसे ही खबर फैली,उनके घर पर लोग जुटने लगे।
सबकी जुबां पर मोहित की बहादुरी के ही चर्चे अभी तक हैं। जबकि बेटे की शहादत पर परिवार में कोहराम मचा है, मोहित अपने परिवार के इकलौते ही थे। वहीं उनकी पत्नी का भी रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें कि एक सप्ताह पूर्व ही जम्मू-कश्मीर के राजौरी में हुई आतंकियों से मुठभेड़ में हाथरस के जवान सुभाष चंद्र ने शहादत पाई थी।
जिले के सादाबाद तहसील के सहपऊ ब्लॉक के नगला मनी गांव निवासी जवान सुभाष चंद्र माथुरा प्रसाद के बेटे थे। सुभाष चंद्र राजौरी में 7 जाट रेजीमेंट में पूर्ण रूप से तैनात थे। जम्मू कश्मीर के राजौरी में हुए आतंकियों से मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया था। इस दौरान कई जवान भी शहीद हो गए, जिनमें सुभाष चंद भी मुख्य रूप से शामिल थे।

