न्यूज़लिंक हिंदी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुंबई एनसीबी के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामला मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दर्ज किया गया है। अब इस मामले में ईडी ने अब समीर वानखेड़े के खिलाफ की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा केंद्रीय एजेंसी ने एनसीबी के तीन अधिकारियों को भी पूछताछ के लिए भी बुलाया है।

शाहरुख खान को फंसाया था
पिछले साल, सीबीआई ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स-ऑन-क्राइम मामले में फंसाने के लिए कथित तौर पर 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के लिए वानखेड़े पर मामला दर्ज किया था। एजेंसी ने कहा कि यह सौदा 18 करोड़ रुपये में पूरा हुआ, साथ ही यह भी कहा कि वानखड़े की संपत्ति उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से ज्यादा थीं।
ये भी पढ़े: Kannauj Accident: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, भागवत कथा से लौटने के दौरान हुआ हादसा, 2 की मौत
समीर वानखेड़े और अन्य एनसीबी अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के अन्य आरोप भी प्रक्रिया में थे। एफआईआर कॉपी में कहा गया है कि वह अपनी विदेश यात्रा के दौरान किए गए खर्चों को उचित नहीं ठहरा पाए।
वानखेड़े बोले- देशभक्त होने की सजा मिली
दूसरी ओर वानखेड़े ने आरोप लगाया है कि उन्हें देशभक्त होने की सजा दी जा रही है। वानखेड़े ने कॉर्डेलिया क्रूज पर छापा मारा और कथित ड्रग मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया।
ये भी पढ़े: 73 साल के एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के सीने में तेज दर्द, अस्पताल में भर्ती… कोलकाता में चल रहा इलाज
पांच करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप
प्रवर्तन निदेशालय ने मादक पदार्थ संबंधी मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे को बरी करने के लिए उनके परिवार से कथित तौर पर 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के संबंध में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से दर्ज प्राथमिकी का संज्ञान लेते हुए यह मामला दर्ज किया।
बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे वानखेड़े
सीमा शुल्क और अप्रत्यक्ष कर काडर के भारतीय राजस्व सेवा के 2008 बैच के अधिकारी वानखेड़े ने ईडी द्वारा किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से सुरक्षा का अनुरोध करते हुए बंबई उच्च न्यायालय का रुख किया है।

