मानसून अब कानपुर में भी पहुंच चुका,अब होगी झमाझम बारिश

0
143

न्यूज़लिंक हिंदी। इस बार दो रास्तों से मानसून कानपुर पहुंचा है। राजस्थान से आगरा होते हुए 24 घंटे पहले ही इसने दस्तक दे दी। झांसी-ललितपुर होते हुए दूसरे रास्ते से भी पूरे मंडल में पुरी तरह प्रवेश कर चुका है।

अभी छिटपुट बारिश हो रही है, लेकिन शनिवार से पूरे उत्तर प्रदेश में झमाझम का दौर शुरू हो जाएगा। भीषण गर्मी से राहत के लिए मानसून का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। मानसून पूर्व वर्षा भी छिटपुट ही हुई।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार मानसून पूरी तरह से कानपुर मंडल में पहुंच गया है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्यौगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की दूसरी धारा राजस्थान से होते हुए एक दिन पहले आगरा पहुंची थी लेकिन, शुक्रवार को इसकी गति तेज हो गई।

आगरा से इटावा, फर्रुखाबाद, औरेया, कन्नौज होते हुए मानसून अब कानपुर में भी पहुंच चुका है। बांदा की ओर से आ रही मानसून धारा ने भी क्षेत्र को पूरी तरह से अपने दायरे में ले लिया है। शनिवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून और पूरब का मानसून सिस्टम पूरे यूपी में मुख्य रूप से फैल जाएगा। अब पूरे यूपी में मानसून वर्षा का दौर शुरू होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here