अब मानसून की एंट्री दिल्ली और हरियाणा में होने जा रही है। प्री मानसून बारिश से कुछ राहत जरूर मिली है। कई राज्य बारिश से बेहाल हो गए हैं।
जिससे गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है। साथ ही राजधानी में कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। ऐसे में 23 जून तक लगातार झमाझम बारिश होगी।
मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। और मानसून अगले दो से तीन दिनों में दिल्ली, हरियाणा पहुंचेगा। इन दिनों में बारिश के साथ ही आंधी चलने की भी संभावना है।
ऐसे में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। हालांकि, यहां मानसून की एंट्री 22-23 जून तक हो सकती है।
और वहीं, कुछ दिनों से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत तो जरूर मिली है, लेकिन उमस बरकरार है।
साथ ही दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में 24 जून को भी मौसम खराब रह सकता है। दोनों ही दिन तेज हवाओं और गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।
हालांकि, इसको लेकर किसी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। और दोनों ही दिन हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे देखी जाएगी।
आंधी के दौरान हवा की स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।और वहीं, शुक्रवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। ऐसे में बहुत हल्की से हल्की बारिश गरज के साथ होगी।
साथ ही, बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटा की गति से चलेगी, जो शाम व रात के समय गरज के साथ 50 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंच भी जाएगी। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 37 और 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहेगा।