MP Election 2024 result : शिवराज के गढ़ बुधनी में हुआ बड़ा उलटफेर, कांग्रेस प्रत्याशी 6 हजार वोटों से निकले आगे, विजयपुर में बीजेपी को मिली बढ़त

0
207

न्यूज़लिंक हिंदी। मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीट बुधनी और विजयपुर में हुए उपचुनाव के नतीजे आज मुख्य रूप से आ रहे हैं। दोनों सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदवारों में कांटे की टक्कर है।

बुधनी में भाजपा से रमाकांत भार्गव और कांग्रेस के राजकुमार पटेल मैदान में आगे हैं। वहीं विजयपुर में कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा और भाजपा के मंत्री रामनिवास रावत के बीच मुख्य कढ़ा मुकाबला है

मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती भी शुरू हो गई है। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हुई है। सबसे पहले बैलेट पेपर पर पड़े वोटों की गिनती शुरू की गई।

बुधनी में जहां भाजपा से रमाकांत भार्गव और कांग्रेस के राजकुमार पटेल के बीच काटें की टक्कर है। वहीं, विजयपुर में कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा और भाजपा के मंत्री रामनिवास रावत के बीच मुख्य मुकाबला बना हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार,आज सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। बुधनी और विजयपुर की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव विगत 13 नवंबर को ही हुए थे। राउंडवार गणना के बाद बुधनी और फिर विजयपुर विधानसभा उपचुनाव का परिणाम भी घोषित होगा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here