बांके बिहारी मंदिर : कॉरिडोर निर्माण को लेकर सांसद ने किया हर्ष व्यक्त

0
147

> बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर निर्माण को लेकर सांसद किया हर्ष व्यक्त

> कॉरिडोर निर्माण से पर्यटन केंद्र बनेगा वृंदावन : सांसद हेमा मालिनी

वृंदावन। सोमवार की देर रात को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के लिए सरकार के द्वारा प्रस्तावित कॉरिडोर को मंजूरी दे दी जिसको लेकर वृंदावन में देर रात से ही चर्चा होना प्रारंभ हो गया है कहीं पर कॉरिडोर की खिलाफत की जा रही है तो कहीं कॉरिडोर निर्माण को हर्ष व्यक्त किया जा रहा है ।

बाइट – हेमा मालिनी सांसद (मथुरा)

कॉरिडोर निर्माण को लेकर मथुरा वृंदावन संसदीय क्षेत्र की सांसद एवं सिनेतारिका हेमा मालिनी ने कहा कि यह बहुत ही हर्ष का विषय है कि हाई कोर्ट ने बांके बिहारी मंदिर के लिए कॉरिडोर के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है और कॉरिडोर बनाने को मंजूरी देदी है। कॉरिडोर के निर्माण से वृंदावन में यातायात व्यवस्था भी दुरुस्त हो जाएगी और साथ ही इस कॉरिडोर निर्माण से वृंदावन में पर्यटन को और भी ज्यादा बढ़ावा मिलेगा। कॉरिडोर निर्माण हमारे लिए बहुत ही हर्ष का विषय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here