MP Gujrat Border : एक अनोखी कहानी लावारिस थैले में सवा करोड़ नगद और 22 किलो चांदी,देख पुलिस भी हैरान

0
291

न्यूज़लिंक हिंदी। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर राज्यों की सीमा पर विशेष चेकिंग का अभियान बहुत तेजी से चलाया जा रहा है। झाबुआ में इसी चेकिंग के दौरान ऐसा मामला सामने आया जिसने आधिकारियों के भी होश उड़ा दिए। यहां एमपी-गुजरात बॉर्डर पर एक बस की चेकिंग के दौरान लावारिस थैले में सवा करोड़ नगद और 22 किलो चांदी मिली, जिसे देख अधिकारी भी दंग रह गए।

दरअसल, चुनाव को लेकर नगदी व अवैध मादक पदार्थों के साथ आभूषण आदि की भी चेकिंग की जा रही है। इसके लिए अन्य राज्यों से आने वाले हर वाहन को पुलिस व विशेष चेकिंग दल चेक कर रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार-शनिवार रात 1 बजे इंदौर से राजकोट जाने वाली एक बस को पुलिस टीम ने रोका।डिक्की में लावारिस तरीके से रुपयों से भरा थैला व चांदी के बिस्किट मिले।

पुलिस ने इसके बाद बस सवार प्रत्येक व्यक्ति से पूछताछ की पर किसी से कोई जानकारी अभी तक नहीं मिली। इसके बाद चेकिंग दल ने झाबुआ के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी और मौके पर अधिकारियों के सामने नगदी की गिनती कराई। पता चला कि बैग में लगभग सवा करोड़ रु नगद और 22 किलो चांदी थी। बस के ड्राइवर से भी काफी देर तक पूछताछ की गई। बस ड्राइवर योगेश ने कहा कि वह ड्राइवर है और उसका काम गाड़ी चलाना है, जिसका पार्सल होगा उसे जानकारी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here