MP Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में पहले चरण की छह सीटों के लिए कल अधिसूचना होगी जारी, भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर

आधिकारिक जानकारी के अनुसार पहले चरण के लिए कल अधिसूचना जारी होने के साथ ही उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरु हो जाएगा। नामांकन 27 मार्च तक दाखिल किए जा सकेंगे। इसके अगले दिन 28 तारीख को नामांकन पत्रों की जांच होगी।

0
260

न्यूज़लिंक हिंदी। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत मध्यप्रदेश में छह संसदीय सीटों के लिए कल अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरु हो जाएगी।

ये भी पढ़े : CM हिमंत सरमा के बयान से विपक्ष में मची खलबली, कहा -‘कांग्रेस के सिर्फ एक नेता को छोड़कर सभी को बीजेपी में लाऊंगा’

आधिकारिक जानकारी के अनुसार पहले चरण के लिए कल अधिसूचना जारी होने के साथ ही उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरु हो जाएगा। नामांकन 27 मार्च तक दाखिल किए जा सकेंगे। इसके अगले दिन 28 तारीख को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नाम वापसी की अंतिम तारीख 30 मार्च है। पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा। पहले चरण में मध्यप्रदेश की छह सीटों सीधी, शहडोल, छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट और जबलपुर संसदीय क्षेत्रों पर मतदान होना है।

ये भी पढ़े : West Bengal: टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने उठाई मांग, कहा- हम चाहते हैं कि लोकसभा चुनाव सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हों

मध्य प्रदेश में चार महीने पहले हुए विधानसभा चुनावों की तर्ज पर ही वोटिंग होती है तो कांग्रेस इस इलाके में वापसी कर सकती है। महाकौशल और विंध्य इलाके से आने वाली इन सीटों पर विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा रहा था। इन छह लोकसभा सीटों में से दो सीटों (मंडला और छिंदवाड़ा) पर कांग्रेस को भाजपा से अधिक वोट मिले थे। वहीं, एक (बालाघाट) सीट पर तो भाजपा-कांग्रेस के वोटों का अंतर महज साढ़े तीन हजार का था। शेष तीन सीटों (सीधी, शहडोल और जबलपुर) में भाजपा की पकड़ मजबूत लग रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here