MP News: फिर रिश्तों को शर्मशार करने वाला मामला, छतरपुर में ससुर ने बहू से की ऐसी शर्मनाक मांग,जानिए आगे

0
187

न्यूज़लिंक हिंदी। छतरपुर से इंसानियत को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। यहां के एसपी ऑफिस में एक महिला फरियाद लेकर पहुंची। उसने अपने ससुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक शिकायती आवेदन दिया है।

पीड़िता का आरोप है कि उसका ससुर उस पर बद नज़र रखता है। उसने ससुर पर अश्लील हरकतें करने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उसके पति के घर पर न होने के कारण आरोपी ससुर उसपर अपनी पत्नी बनकर रहने के लिए दबाव भी डाल रहा है।

पीड़िता टीकमगढ़ जिले के पलेरा की रहने वाली है। छतरपुर में अपने माता पिता के साथ एसपी ऑफिस शिकायती आवेदन देने के लिए आई हुई थी। महिला का आरोप है कि उसका ससुर ददोनाथ उसके साथ कई बार दुष्कर्म की कोशिश भी कर चुका है।

महिला का पति भी आपराधिक मामले में सजा काट रहा है। ससुर का कहना है कि अगर तुम घर में रहना चाहती हो तो तुम्हे मेरी पत्नी बनकर ही रहना होगा।इस पूरे मामले पर पीड़िता का बोलना है कि वह छतरपुर में अपने माता पिता के साथ पेशी के लिए आई हुई थी। आरोपी ससुर भी वहां था।

उसी समय मेरा ससुर आ गया और मेरे साथ अश्लील हरकतें करते हुए घर चलने को कहने लगा। पीड़िता ने बताया कि उसकी एक बेटी भी है। उसके भरण पोषण के लिए वह ससुराल में रहने जाती थी। वहां भी उसका ससुर गंदे इरादे से उसका इंतजार करता है। पति पिछले कई सालों से जेल में है।

इसी लिए ससुर मौके का पूरा फायदा उठाना चाहता है। पीड़ित महिला का कहना है कि आरोपी ससुर मुझे अपनी पत्नी बनकर रहने के लिए बराबर दबाव डाल रहा है। पति का पिता कई बार बुरी नियत से मेरे साथ अश्लील हरकतें भी कर चुका है। यही वजह की पीड़िता शिकायत लेकर एसपी ऑफिस पहुंची।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here