MP News: मोहन यादव सरकार का बड़ा फैसला, Ladli Behna Yojana की 8वीं किस्त, 10 जनवरी को खाते में आएगा पैसा

मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के कार्यकाल में पहली बार लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को उनके खाते में 1250 रुपये की राशि डाली जाएगी।

0
310

न्यूज़लिंक हिंदी। मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के कार्यकाल में पहली बार लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को उनके खाते में 1250 रुपये की राशि डाली जाएगी। इससे पहले सभी सक्षम अधिकारियों को पत्र के जरिये दस्तावेजी कार्रवाई पूर्ण करने के निर्देश जारी किया गया है। प्रदेश सरकार की तरफ से 10 जनवरी 2024 को महिलाओं के खाते में 1250 रुपये की राशि डाल दी जाएगी।

मोहन यादव के मध्य प्रदेश के सीएम बनने के बाद खबरें आई थीं कि लाडली बहना योजना को बंद कर दिया जाएगा। लेकिन इन खबरों पर ब्रेक लगाते हुए सीएम ने साफ कह दिया है कि योजना बंद नहीं होगी और 10 जनवरी को पैसा डाला जाएगा। दरअसल मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 से पहले तब के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना को शुरू किया था। जिसमें प्रदेश की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए दिए जा रहे थे।

ये भी पढ़ें: इशारों पर कभी हंसती, तो कभी खेलती 5 साल की मासूम, दुनिया में पहली बार बिना बेहोश किए की गई ब्रेन की सर्जरी

इसके साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की थी कि इसकी राशि को बढ़ाकर 3000 किया जाएगा। इसके बाद दिसंबर में बीजेपी को चुनाव में बंपर जीत मिली। जहां इसका श्रेय पूर्व सीएम चौहान ने लाडली बहना योजना को दिया वहीं नए बने सीएम डॉ. मोहन यादव ने कोई बयान नहीं दिया। इसके बाद सागर जिले से भी लाडली बहना योजना के पैसे सरेंडर करने वाला लेटर वायरल हुआ था। तब के बाद से ही इस योजना में मिलने वाली राशि को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई थी।

महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार की सबसे बड़ी महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक लाडली बहना योजना को लेकर सरकार अपना वादा पूरा करेगी। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने आश्वसान दिया है कि जिन योजनाओं में अभी कम मदद मिल पा रही है, उसमें मदद और बढ़ाई जाएगी। डॉक्टर मोहन यादव के निर्देश पर लाडली बहन योजना के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया गया है।

जिला कार्यक्रम अधिकारियों को दिया गया ये आदेश
यह लेटर जिला कार्यक्रम अधिकारी के नाम पर जारी हुआ है। मध्य प्रदेश के सभी जिलों में जिला कार्यक्रम अधिकारी के नाम पर जारी किए गए पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि 10 जनवरी 2024 को महिलाओं के खाते में राशि डालना है। सरकार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि राशि डाले जाने से पहले नियमानुसार जो दस्तावेजी कार्रवाई करनी है, उसे 8 जनवरी तक पूरा लिया जाए।

ये भी पढ़ें: Delhi Crime: दिल्ली फिर शर्मसार, 12 वर्षीय बच्ची के साथ गैंगरेप, बहला-फुसलाकर ले गई थी परिचित महिला

8 जनवरी को 8 घंटे में पूरी होगी प्रक्रिया
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी किए गए पत्र में लिखा गया है कि “8 जनवरी को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक ई पेमेंट और हितग्राहियों के खाते में राशि डालने संबंधी समस्त दस्तावेजी कार्रवाई को पूर्ण कर लिया जाए, जिससे 10 जनवरी को बिना किसी विघ्न के हितग्राहियों के खाते में राशि ट्रांसफर की जा सके।”

लाभार्थियों के नियमों का बढ़ेगा दायरा
लाडली बहना योजना को लेकर यह भ्रांति फैल गई थी कि मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद इस योजना को खटाई में डाला जा सकता है। हालांकि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्पष्ट कर दिया है कि सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं है, महिला सशक्तिकरण को लेकर शुरू की गई किसी भी योजना को बंद नहीं किया जाएगा। इन योजनाओं का लाभ और भी अधिक बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा लाभार्थियों के नियमों का दायरा भी बढ़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here