MP News : ठंड ने तोड़ा 25 सालों का रिकॉर्ड, नवंबर से ही कई शहरों का टेम्प्रेचर 10 डिग्री से भी कम

0
211

न्यूज़लिंक हिंदी। मध्य प्रदेश में ठंड ने तोड़ा 25 सालों का रिकॉर्ड, तेज ठंड के साथ कोहरे और धुंध का दौर जारी है। इस बार ठंड ने नवंबर महीने में पिछले 25 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

बीती रात पचमढ़ी में इस मौसम की सबसे ठंड रात रही, यहां का पारा 5.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि, बादलों, कोहरे और धुंध के कारण कई शहरों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी भी हुई है। जबकि पचमढ़ी, भोपाल, बैतूल, जबलपुर और राजगढ़ समेत कुछ शहरों में लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, नवंबर महीने में इतनी ठंड नहीं पड़ती है, लेकिन इस बार नवंबर महीने में ही पारा 10 डिग्री से नीचे आ गया है। भोपाल में 9.6 डिग्री, पचमढ़ी में 5.6 डिग्री, राजगढ़ में 9.6 डिग्री, जबलपुर में 9.9 डिग्री, मंडला में 7.8 डिग्री, नौगांव में 9.7 डिग्री, उमरिया में 9.3 डिग्री और मलाजखंड में पारा 9.7 डिग्री तक का पारा पहुंच चुका है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here